{"_id":"6a2dbfc6d2b291b6040e0e84","slug":"ramsagar-mishra-hospital-grappling-with-a-shortage-of-nursing-staff-lucknow-news-c-13-lko1070-1781571-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहा रामसागर मिश्र अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहा रामसागर मिश्र अस्पताल
विज्ञापन
रामसागर मिश्र अस्पताल।
लखनऊ। साढ़ामऊ स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल पैरामेडिकल स्टाफ (नर्सिंग) की कमी से जूझ रहा है। मैट्रन, सीनियर नर्सिंग अफसर और अन्य संवर्ग में कई पद रिक्त हैं। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को राजकीय नर्सेस संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर नर्सिंग संवर्ग से मुलाकात की।
महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि सीएमएस डॉ. वीके शर्मा से वार्ता में सामने आया कि अस्पताल में नर्सिंग संवर्ग के स्वीकृत पदों के सापेक्ष तैनात कर्मियों के काफी पद खाली हैं। मैट्रन के स्वीकृत दो पदों पर कोई तैनाती नहीं है। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के छह पदों में से चार खाली हैं। नर्सिंग ऑफिसर के नियमित पद सृजित न होने के कारण 15 नर्सिंग ऑफिसर एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे हैं। एनएचएम के आठ स्वीकृत पदों के सापेक्ष भी केवल छह नर्सों की तैनाती है। महामंत्री ने कहा कि सीमित स्टाफ में नर्सिंग कर्मियों पर मरीजों की देखभाल का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अस्पतालों और जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में पर्याप्त नर्सिंग मैनपावर उपलब्ध कराने की मांग की। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।जल्द ही नर्सों की कमी पूरी होगी।