फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rampeast against murderer at police station

हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवारीजनों ने थाना घेरा

Wed, 23 Sep 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
rampeast against murderer at police station
हसनगंज के खदरा में काव्या मेडिकल स्टोर में शनिवार रात आशुतोष त्रिवेदी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी जय सिंह की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं लेकिन पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लग सका। वहीं मंगलवार शाम परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हसनगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। देर रात तक 9.30 बजे पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद प्रदर्शन समाप्त हो सका।
विज्ञापन

हसनगंज के दीनदयाल नगर निवासी आशुतोष त्रिवेदी की खदरा स्थित काव्या मेडिकल स्टोर पर जय सिंह ने शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों पुराने दोस्त थे। आरोप है कि जय सिंह के पास अवैध असलहा रहता था। एक दिन उसने आशुतोष से कहा कि एक असलहा तुम्हें दे दे रहा हूं। अपने घर पर रख लो। भाई तैयार नहीं हुआ जिससे जय सिंह दुश्मनी मान रहा था। शनिवार को जब दुकान पर पहुंचा तो जय सिंह ने अवैध असलहे से उसे गोली मार दी। इसके बाद वहां से भाग गया। पुलिस ट्रॉमा सेंटर लेकर गई जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चार दिन के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसी बात पर नाराज होकर परिवारीजनों ने मंगलवार शाम थाने का घेराव किया। परिवारीजनों का आरोप है कि इंस्पेक्टर हसनगंज आरोपियों की मदद कर रहे हैं। उनको गिरफ्तार न कर कोर्ट में समर्पण का मौका दे रहे हैं। थाने के घेराव की सूचना पर पहुंचे एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। एडीसीपी ने परिवारीजनों को पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय से मुलाकात कराई। इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed