फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rammandir

वेबसाइट पर डाला जमीन खरीद का ब्योरा

Sat, 19 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
rammandir
04-राममंदिर ट्रस्ट ने वेबसाइट पर अपलोट किया जमीन खरीद का पूरा ब्योरा - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जमीन खरीद मामले में घोटाले के आरोप से घिरे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी वेबसाइट पर जमीन खरीद से जुड़ा पूरा ब्योरा अपलोड किया है। इसका उद्देश्य है कि अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश के रामभक्त जमीन प्रकरण की सच्चाई को परख सके। ट्रस्ट ने रामभक्तों को जमीन प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी देने की मंशा से ही वेबसाइट पर अंग्रेजी में पूरी कहानी बताई है।
विज्ञापन

ट्रस्ट का दावा है कि जमीन खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती गई है, इससे पहले भी ट्रस्ट ने जमीन, मठ व आश्रम की खरीद की है। जमीन खरीद प्रकरण में ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं। प्रमुख विपक्षी दलों ने खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है तो रामनगरी सहित देश के कुछ अन्य संतों ने भी इस मामले में ट्रस्ट को घेरते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। करोड़ों रामभक्तों के मन में भी इस प्रकरण की सच्चाई जानने को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट ने रामभक्तों को पूरे प्रकरण की सच्चाई से अवगत कराने की मंशा से ही अपनी बेबसाइट पर जमीन खरीद की पूरी प्रक्रिया को अपलोड कर अपना पक्ष स्पष्ट करने का प्रयास किया है। बताया गया है कि बाग बिजैशी स्थित 1.2080 हेक्टेयर भूमि 1423 रुपया प्रति स्कवायर फीट की दर से खरीदी गई है जो बाजार की खरीद दर बहुत ही कम है। इस भूमि को लेकर 2011 से ही एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही थी। ट्रस्ट इस जमीन की खरीद को लेकर उत्सुक था लेकिन पहले भूमि की मिलकियत स्पष्ट करना चाहता था, क्योंकि इस एग्रीमेंट में नौ लोग जुड़े हुए थे, जिसमें से तीन मुस्लिम थे। सभी से संपर्क कर उनकी सहमति ली गई फिर एग्रीमेंट को फाइनल किया गया। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट ने साफ किया कि इस दौरान हुए सभी लेन देन ऑन लाइन तरीके से किए गए हैं। ट्रस्ट ने इस जमीन के लिए 17 करोड़ का भुगतान किया है। यह भी बताया गया है कि ट्रस्ट तीन-चार प्लांट मंदिर व आश्रम को मिलाकर पहले भी खरीद चुका है, और आगे भी खरीद का कार्य चलता रहेगा। खरीद से जुड़े सभी रिकार्ड आन लाइन हैं। बेबसाइट पर ट्रस्ट ने बाग बिजैशी की जमीन को लेकर 2011 से अब तक हुए एग्रीमेंट का पूरा ब्यौरा भी प्रस्तुत किया है। बताया गया है कि कब-कब किससे एग्रीमेंट हुआ और किस तरह फाइनल रूप से ट्रस्ट ने जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया।
ट्रस्ट की ईमानदारी पर पूरा भरोसा
अयोध्या। राममंदिर के लिए सबसे बड़े दानदाताओं में शुमार बिहार धर्मादा बोर्ड के न्यासी व पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने अमर उजाला से हुई विशेष बातचीत में बताया कि उन्हें ट्रस्ट की ईमानदारी पर पूरा भरोसा है। वह शुक्रवार को रामजन्मभूमि परिसर गए थे और महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र की मौजूदगी में उन्होंने राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी।
काम बहुत ही संतोषजनक व योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है।
जमीन खरीद प्रकरण में ट्रस्ट पर लग रहे आरोपों पर कहा कि मैं चंपत राय को 1990 से जानता हूं। मेरा उनके साथ तीस साल का अनुभव जुड़ा है, राममंदिर के प्रति उनकी निष्ठा पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता। मैने जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेज नहीं देखे हैं। इन्हें देखने के बाद ही इस मामले पर कोई टिप्पणी करूंगा। हां इतना जरूर कह सकता हूं कि चंपत राय ने राममंदिर के प्रति आजीवन निष्ठा से काम किया है।

पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने राममंदिर निर्माण के लिए पटना महावीर मंदिर की ओर से दस करोड़ देने का ऐलान किया है। वह मंदिर निर्माण के लिए सबसे पहले दो करोड़ का चेक भी ट्रस्ट को दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले पांच साल के भीतर दस करोड़ देने को कहा था लेकिन अब तीन साल के भीतर ही वह राममंदिर के लिए शेष धनराशि समर्पित कर देंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed