फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramleela in lucknow

रामलीला हुई हाईटेक, मोबाइल पर देखिए लाइव

Sat, 05 Oct 2013 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
ramleela in lucknow

सीता हरण, जटायु मरण या फिर लंका दहन। मंच पर होने वाली रामलीला के इन दृश्यों को अब आप घर बैठे लाइव देख सकेंगे।

विज्ञापन


नगर की सबसे ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला समिति इस बार रामलीला का इंटरनेट पर सीधा प्रसारण करने जा रही है, जिसे स्मार्ट फोन पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

इसके लिए 3जी यूजर समिति की वेबसाइट पर जाकर लिंक कर रामलीला का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। यह जानकारी ऐशबाग रामलीला समिति की शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने दी।


पढ़ें- शहर में हुंकार भरेगा 111 फीट का हाईटेक रावण


अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि समिति प्रयास कर रही है कि दर्शक पर्दा उठने से लेकर अंतिम दृश्य तक का सीधा प्रसारण इंटरनेट और मोबाइल पर देख सके। इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


पढ़ें- महंगाई डायन ने रावन को भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री पं. आदित्य द्विवेदी ने बताया कि इस बार मंचन को करीब 600 वर्ग फीट की एलईडी की वाल खास बनाएगी, जो कि कई विशेष दृश्यों को उकेरेगी।

80 स्थानीय कलाकारों के साथ कोलकाता से आए 60 कलाकारों का दल दिन-रात रिहर्सल में लगा है। उन्होंने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार 22 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

पढ़ें- रफ्ता-रफ्ता बदल रही 100 साल पुरानी लखनवी रामलीला


जिनमें मूविंग सीसीटीवी और कुछेक नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पहले ही दिन से रामलीला मैदान में 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

आयोजन के बीच-बीच में हर दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रतिदिन मंचन से पूर्व रामलीला के 6 मुख्य पात्रों का पूजन होगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed