{"_id":"65802c008873b6fd0a024207","slug":"ramlala-will-be-sitting-on-8-feet-high-singhasan-in-temple-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भव्य मंदिर में आठ फीट ऊंचे सिंघासन पर विराजमान होंगे रामलला, स्वर्णजड़ित होंगे दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भव्य मंदिर में आठ फीट ऊंचे सिंघासन पर विराजमान होंगे रामलला, स्वर्णजड़ित होंगे दरवाजे
Mon, 18 Dec 2023 04:54 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Dec 2023 04:54 PM IST
सार
रामलला अयोध्या में बन रहे अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में आठ फीट ऊंचे सिंघासन पर विराजमान होंगे। मंदिर के भूतल में बने दरवाजों को स्वर्णजड़ित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या के रामलला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर में रामलला के लिए आठ फीट ऊंचा सिंहासन बनकर तैयार हो चुका है। यह सिंहासन राजस्थान में बन रहा है और अगले कुछ ही दिनों में अयोध्या पहुंच जाएगा। यह सिंहासन 8 फीट ऊंचा, 4 फीट चौड़ा और 3 फीट लंबा होगा। इसे गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
राम मंदिर के भूतल में 14 दरवाजे लगाए जाने हैं जिन्हें स्वर्णजड़ित करने का काम गाजियाबाद की ज्वेलर्स कंपनी कर रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके शिखर को भी स्वर्णजड़ित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नव्य अयोध्या, भव्य अयोध्या: पीढ़ियों के संघर्ष के बाद अब यूं हो रहा राम नगरी का कायाकल्प, इस तरह हो रहा विकास
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: तीन स्थानों पर होगी रामभक्तों के रुकने की व्यवस्था, चाय से लेकर खाने तक का होगा पूरा इंतजाम
रामलला के दरबार में सोने की चरण पादुकाएं भी रखे जाने की बात सामने आ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा का कहना है कि रामलला के दरबार में चांदी की चरण पादुका अभी विराजमान है आगे सोने की चरण पादुका रखी जाएगी कि नहीं इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।