{"_id":"65ae8c22baeb93138d02d947","slug":"ramlala-virajman-common-people-will-be-able-to-have-darshan-from-tuesday-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्य और भव्य गृह में रामलला : आज से सब लोग कर सकेंगे दर्शन, यह रहेगा मंदिर खुलने और बंद होने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्य और भव्य गृह में रामलला : आज से सब लोग कर सकेंगे दर्शन, यह रहेगा मंदिर खुलने और बंद होने का समय
Tue, 23 Jan 2024 12:41 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:41 AM IST
सार
आज से मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। प्रतिमा शिफ्ट होने की वजह से 20 जनवरी से भक्त रामलला के दर्शन नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
राम मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
72 घंटे इंतजार के बाद आज से रामलला आम श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। गर्भगृह में विराजमान आराध्य के साथ नवीन विग्रह को भी श्रद्धालु निहार सकेंगे। भीड़ बढ़ने पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दर्शन की अवधि को विस्तार देगा।
विज्ञापन
अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन 20 जनवरी की सुबह से बंद कर दिए गए थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को फाइनल टच देने के उदेश्य से ट्रस्ट ने यह निर्णय किया था। इस बीच रविवार की रात विराजमान रामलला के विग्रह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव्य मंदिर में स्थापित करने के लिए पुजारियों को सौंपा। नवीन विग्रह की स्थापना के बाद मंगलवार से राम मंदिर में दोनों विग्रहों के दर्शन सभी श्रद्धालुओं को सुलभ हो सकेंगे।
विज्ञापन
दर्शन की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी। पहली पाली में पूर्वाह्न 11:30 बजे तक दर्शन हो सकेंगे। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 6:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यदि भक्तों की भीड़ बढ़ी तो दर्शन की अवधि को बढ़ा दिया जाएगा। इस बीच सोमवार को भी आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सके। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सिर्फ विशिष्ट अतिथियों को ही दर्शन कराया गया।
विज्ञापन