{"_id":"5e77eca58ebc3e76aa59b98e","slug":"ramlala-to-rest-in-fiber-temple-on-25th-three-day-rituals-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को फाइबर के मंदिर में विराजेंगे रामलला, तीन दिन का अनुष्ठान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को फाइबर के मंदिर में विराजेंगे रामलला, तीन दिन का अनुष्ठान आज से
Mon, 23 Mar 2020 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Mar 2020 04:24 AM IST
विज्ञापन
रामलला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलला अब तीन दिन के भीतर अस्थायी बुलेटप्रूफ फाइबर के मंदिर में विराजेंगे। टेंट में विराजमान रामलला अभी तक धूप, जाड़ा, गर्मी व बरसात झेलते रहे लेकिन अब नवरात्र के पहले दिन 25 मार्च को अनुष्ठान पूर्वक नए अस्थायी घर में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए सोमवार से तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो रहा है, जिसमें 15 आचार्य हिस्सा लेंगे। अस्थायी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
सदियों से संघर्ष कर रहे रामलला को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब मुक्ति मिलने जा रही है। नवरात्र का पर्व इसका गवाह बनेगा। नवरात्र के प्रथम दिन रामलला समेत चारों भाइयों व हनुमान जी को बुलेटप्रूफ फाइबर के वातानुकूलित मंदिर में अनुष्ठान पूर्वक विराजित किया जाएगा। कारसेवकपुरम स्थित वैदिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य इंद्रदेव मिश्र ने बताया कि अनुष्ठान करने वाले आचार्यों की टीम को दो भागों में बांटकर अनुष्ठान किया जाएगा।
विज्ञापन
एक टीम रामलला के वर्तमान गर्भगृह में अनुष्ठान के माध्यम से रामलला से नए घर में चलने की चालन विधि का अनुष्ठान करेगी तो दूसरी टीम अस्थायी मंदिर में भूमि के शुद्धीकरण का अनुष्ठान करेगी। 27 मार्च तक छह दिवसीय अनुष्ठान अब 25 मार्च को तीन दिन में ही समाप्त हो जाएगा। 23 व 24 मार्च को वेदपाठ, रामरक्षा स्त्रोत, विष्णु सहत्रनाम पारायण समेत जप के कई आयोजन एक साथ होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य रामलला को नए घर में चलने की प्रार्थना करना है। नवरात्र के पहले दिन 25 मार्च को विधिविधान पूर्वक रामलला को नए घर में विराजित किया जाएगा।
विज्ञापन
टल सकता है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र बताते हैं कि रामलला के अस्थायी भवन में शिफ्टिंग के लिए शुरू हो रहे अनुष्ठान में 24 मार्च की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने और रामलला को नए घर में लाने के लिए उनकी अगुआई में कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम टल सकता है।
अग्रिम आदेश तक अनवरत रामलीला मंचन बंद
अयोध्या। रामनगरी की अनवरत रामलीला को भी कोरोना के चलते अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है। रामलीला मंचन वर्ष 2004 से अनवरत रूप में अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित होता रहा है। अयोध्या में होने वाले अनवरत रामलीला मंचन को देखने के लिए भारी भीड़ एकत्र होती है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अनवरत रामलीला के मंचन पर भी रोक लगा दिया है।