{"_id":"67ce9ac067837ba529066fa3","slug":"ramkatha-museum-will-be-prepared-in-ayodhya-in-next-one-year-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: राम मंदिर में अब प्रभु के दर्शन के साथ लीलाएं भी देख सकेंगे रामभक्त, ये होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: राम मंदिर में अब प्रभु के दर्शन के साथ लीलाएं भी देख सकेंगे रामभक्त, ये होगा खास
Mon, 10 Mar 2025 03:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Mar 2025 03:44 PM IST
सार
अयोध्या में शानदार रामकथा संग्रहालय का भी निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर परिसर में अब सिर्फ रामलला के दर्शन ही नहीं होंगे बल्कि श्रद्धालु भगवान श्रीराम से संबंधित जो भी प्रसंग हैं, वह भी देख सकेंगे। भगवान राम के जन्म से लेकर लंका विजय तक की सारी लीलाएं अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से देख सकेंगे। राम मंदिर परिसर में एक वर्ष के अंदर रामकथा संग्रहालय यानी म्यूजियम भी बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
इस पर राम मंदिर भवन निर्माण समिति और राम मंदिर ट्रस्ट दोनों ने काम शुरू कर दिया है। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को बताया कि म्यूजियम में कितनी गैलरी होगी, उसमें क्या रखा जाएगा, बैठक में यह सब तय कर लिया गया है। अब म्यूजियम में बनने वाली गैलरी और उसकी अलग-अलग स्क्रिप्ट इसके डायरेक्टर लिखेंगे।
विज्ञापन
नृपेंद्र ने बताया कि म्यूजियम के लिए कैडमिन नाम की कंपनी से समझौता किया गया है। कैडमिन कंपनी को पहले स्क्रिप्ट दी जाएगी। स्क्रिप्ट के अनुसार ही कंपनी तय करेगी कि कौन सी जगह पर वीडियो टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी किन जगहों पर इमरशिप टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी और कहां पर आर्टिफैक्ट डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही कहां से किस जगह पर लाइटिंग होगी, यह सभी काम अगले दो महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। जब टेक्नोलॉजी तय हो जाएगी, उसके बाद तब गैलरी बनाने के लिए टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीद है कि छह महीने में गैलरी का निर्माण हो जाएगा। इस गैलरी में बिजली की क्या आवश्यकता होगी, रिफ्लेक्शन कैसे होंगे, वह भी पूरा कर लिया जाएगा। श्रद्धालुओं को देखने के लिए म्यूजियम एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन