{"_id":"853d65760cfc55549521395aedaabfc0","slug":"ramgopal-yadav-protects-ateeq-ahmad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिर्फ मुकदमे दर्ज होने से दागी नहीं अतीक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिर्फ मुकदमे दर्ज होने से दागी नहीं अतीक'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिकोहाबाद
Updated Sat, 07 Dec 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का कहना है कि अतीक अहमद के नाम पर इतनी हायतौबा क्यों मची है।
विज्ञापन
सभी पार्टियों में दागी नेता हैं। अतीक पर अभी एक भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।
वे शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे।
मुकदमा दर्ज होने से कोई दोषी नहीं
उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी ने 75 ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिन पर एक भी आरोप नहीं है। अतीक अहमद को टिकट देते ही हर तरफ हो-हल्ला मचने लगा। सिर्फ मुकदमा दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं कहा जा सकता है।
76 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों में से एक प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज हो जाए तो बाकी 75 दावेदारों को आप नकार नहीं सकते।
उन्होंने छात्रा प्र्रकरण पर कहा कि राजनीतिक विरोधियों ने इस मामले को हवा देकर बवाल कराया है। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मामले में तत्काल कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यदि जरूरत पड़ी तो आरोपियों के घरों पर कुर्की भी होगी।
सपा अपराधियों को क्लीनचिट देने वाली एजेंसी
भाजपा ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी, अपराधियों को क्लीनचिट देने वाली एजेंसी बन गई है। पार्टी प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव के उस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने अतीक अहमद को निर्दोष बताया। डा. मिश्र ने कहा कि यादव आजकल न्यायपालिका की भूमिका भी निभाने लगे हैं।
विज्ञापन
डा. मिश्र ने कहा कि सपा वाले कभी कहते हैं कि प्रदेश की व्यवस्था संभालने के लिए आईएएस की जरूरत नहीं है। अब दावा कर रहे हैं कि सपा के प्रत्याशी घोषित अतीक अहमद निर्दोष हैं।
यह बयान सपा नेताओं की बौखलाहट को साबित करता है। जनता सपा के झूठे दावों में नहीं आने वाली।