फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramdev yog shivir in lucknow

रामदेव बोले, 16 मई के बाद पीहर चली जाएंगी सोनिया

Sat, 26 Apr 2014 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Apr 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
ramdev yog shivir in lucknow

रामदेव ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक क्रूर महिला हैं।

विज्ञापन


ईसाई होकर एक हिंदू बाबा को अपमानित करती हैं और जलील करती हैं। उन्होंने कहा कि 16 मई को मतगणना के बाद वह भइया के साथ अपने पीहर चली जाएंगी।

रामदेव ने कहा कि उन्हें मीडिया में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को जेल भेजना है।

मेरा शिविर नॉन पोलिटिकल है

ramdev yog shivir in lucknow

अपने योग शिविर के लिए लखनऊ आए बाबा रामदेव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा ‌है कि उनके योग दीक्षा के शिविर का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने साफ कहा है कि इन शिविरों से कोई वोट नहीं मांगा जाता है।

बताते चलें कि कांग्रेस ने रामदेव पर शिविरों के माध्यम से भाजपा के लिए वोट मांगने का आरोप लगाया है। रामदेव ने कहा कि अपनी बात रखना उनका सांवैधानिक अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक हैं राहुल, इलाज जरूरी

ramdev yog shivir in lucknow

राहुल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बहुत खतरनाक हैं और उनका इलाज जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को अनुलोम-विलोम कराने की बात भी कही।

जब बात सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर आई, तो बाबा ने कहा कि वाड्रा के समय प्रियंका कहती हैं कि उनके पति को जलील किया जाता है लेकिन वे लोग जो मेरे साथ कर रहे हैं उसे क्या कहा जाए।

उन्होंने कहा कि वह मुझे जलील नहीं तो क्या पुरस्कार दे रहे हैं? बाबा ने कहा कि सोनिया बीमार हैं इसलिए उन्होंने रहम दिखाई और रायबरेली नहीं गए।

विज्ञापन

30 को जाएंगे अमेठी

ramdev yog shivir in lucknow

रामदेव ने कहा, लेकिन वह अमेठी जरूर जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह 30 अप्रैल को अमेठी जा रहे हैं।

रामदेव ने दावा किया कि वहां भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी जीत रही हैं और राहुल शत प्रतिशत हार रहे हैं। बाबा ने कहा, अमेठी में कुमार विश्वास ने फसल बोई जिसे स्मृति ईरानी काटेंगी।

उन्होंने कहा कि ऐसा हमेशा से होता रहा है कि फसल कोई और लगाए और काटे कोई और।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed