रामदेव को फिर झटका, अमेठी योग शिविर पर भी बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी पर टिप्पणी करना योगगुरू रामदेव बाबा पर भारी पड़ रहा है।
लखनऊ में 16 मई तक नहीं आने और प्रचार करने के आदेश के बाद अमेठी में 30 अप्रैल को होने वाला उनका योग शिविर भी कैंसिल कर दिया गया है।
रामदेव पर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी के बारे में लखनऊ में आयोजित एक योग शिविर में रामदेव ने नकारात्मक टिप्पणी की थी।
प्रशासन ने दी नसीहत
कांग्रेस उपाध्यक्ष्ा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्रशासन ने रामदेव के लखनऊ आने पर प्रतिबंध लगाने के साथ यह नसीहत भी दी कि वह अपनी बातों में शालीनता बरतें।
रामदेव पर चुनाव आयोग के निर्देश पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 171 जी के तहत महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
हालांकि रामदेव ने वडोदरा में अपने बयान पर खेद भी जताया लेकिन चुनाव अयोग ने कहा कि उनसे मर्यादित बर्ताव की अपेक्षा है।
क्या थी बाबा की टिप्पणी
रामदेव ने लखनऊ में आयोजित योग शिविर में कहा था कि मम्मी कहती है,
मुन्ना अगर विदेशी लड़की से शादी की तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।
देशी से बेटा करना नहीं चाहता। विदेशी से करेगा तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।
मां कहती है कि एक बार प्रधानमंत्री बन जाये फिर विदेशी लड़की ले आना। मेरा कहना है कि हनीमून, पिकनिक मनाने दलित के घर जाता है।
दलित
लड़की से शादी कर लेता तो प्रधानमंत्री बन जाता। लड़की भी दुल्हन बन जाती।
इनका भी भाग्य खुल जाता। क्या करें? किस्मत ही खोटी है।