फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramdas Athawale invite mayawati to join nda

सपा-बसपा गठबंधन से होगा भाजपा को नुकसान: रामदास अठावले

Fri, 30 Mar 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Ramdas Athawale invite mayawati to join nda
रामदास अठावले

सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा भले ही आगामी लोकसभा चुनाव में खुद का नुकसान न होने का दावा कर रही हो, लेकिन एनडीए की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले का मानना है कि इससे भाजपा को यूपी में नुकसान होगा। हालांकि इसकी भरपाई अन्य प्रदेशों से कर ली जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने कहा कि आगामी लोस चुनाव में भाजपा को यूपी में 50 से अधिक सीटें और सपा-बसपा गठबंधन को 25-30 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे अठावले विशिष्ट अतिथिगृह में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा को हराने के मकसद से एक हुए हैं, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं होगा। केंद्र में फिर नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अठावले ने कहा कि अगर मायावती वास्तव में दलितों की हितैषी हैं तो उन्हें एनडीए में मिल जाना चाहिए। फिर वे, रामविलास पासवान व मायावती मिलकर दलितों के कल्याण के लिए मोदी से अधिक धन ले सकेंगे। 

सपा चाहती तो अंबेडकर भी बन जाते सांसद

बसपा सुप्रीमो को आगाह करते हुए अठावले ने कहा कि सपा मायावती को पहले भी धोखा दे चुकी है और आगे भी धोखा देगी, जबकि भाजपा ने उन्हें तीन बार मदद देकर मुख्यमंत्री बनाया। गोरखपुर व फूलपुर में मायावती ने सपा का खुलकर समर्थन किया, लेकिन राज्यसभा चुनाव में सपा ने उन्हें धोखा दिया। अगर सपा ने अपनी पहली वरीयता का वोट दिलाया होता तो बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर भी आज सांसद बन गए होते।

बाबा साहेब के नाम में संशोधन सही कदम

अठावले ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम में ‘रामजी’ शब्द जोड़ने के यूपी सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के नाम से इसका कोई लेना-देना नहीं है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सावित्री बाई फूले द्वारा सरकार की आलोचना गलत

भाजपा सांसद साबित्री बाई फूले द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की आलोचना पर अठावले ने कहा कि ऐसा करना गलत है। जहां तक दलितों के आरक्षण का मामला है तो इसमें केंद्र ने अपने स्तर से कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्र इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पीटिशन दाखिल करने जा रहा है। केंद्र सरकार जल्द ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed