फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rambhadracharya reached Ayodhya says After Ram temple, now it is Mathura's turn

अयोध्या: रामभद्राचार्य बोले- राम मंदिर के बाद अब मथुरा की बारी, भगवान करे भारत जल्द बने हिंदू राष्ट्र

Mon, 13 Nov 2023 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Nov 2023 06:28 AM IST
सार

रामभद्राचार्य ने कहा कि मेरा अमृत महोत्सव रामलला ही मना रहे हैं। पाक अधिकृत कश्मीर भारत को मिल जाए, इस यज्ञ से यही कामना है। रामचरित मानस व सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर कहा कि वे मूर्ख हैं, मूर्खों पर ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Rambhadracharya reached Ayodhya says After Ram temple, now it is Mathura's turn
स्वामी रामभद्राचार्य शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट के जगद्गरु रामभद्राचार्य का 75वां जन्मदिवस 14 जनवरी को अयोध्या में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसी बीच 16 से 22 जनवरी तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान भी होंगे। कार्यक्रम में 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ होना है। इसको लेकर शुक्रवार को बड़ा भक्तमाल में भूमिपूजन व ध्वजारोहण हुआ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि राममंदिर बन रहा है। अब मथुरा की बारी है। भगवान करे भारत जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र बने।

विज्ञापन


रामभद्राचार्य ने कहा कि राममंदिर को लेकर उनकी भूमिका सभी जानते हैं। उन्होंने सात दिनों तक कोर्ट में गवाही दी थी। करीब 50 प्रश्नों का समाधान किया था। वेद में रामजन्मभूमि का जिक्र है। इसका भी प्रमाण दिया था। आज राममंदिर बन रहा है। राममंदिर निर्माण के लिए 22 करोड़ का चंदा दिलाया है। महोत्सव में 75 देशों के भक्तों को आमंत्रित किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले भूमि पूजन में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राममंदिर के उद्घाटन से पूरी दुनिया में सनातन धर्म का ध्वज बुलंद होगा। भूमिपूजन की अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की। भूमिपूजन में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, जगद्गुरु डॉ़ राघवाचार्य, महंत रामशरण दास, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत धर्मदास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत शशिकांत दास, महंत जयरामदास समेत सैकड़ों की संख्या में संत व भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर भारत को मिल जाए, यज्ञ से यही कामना
रामभद्राचार्य ने कहा कि मेरा अमृत महोत्सव रामलला ही मना रहे हैं। पाक अधिकृत कश्मीर भारत को मिल जाए, इस यज्ञ से यही कामना है। रामचरित मानस व सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर कहा कि वे मूर्ख हैं, मूर्खों पर ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिए।


सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर बनेगा भारत
कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के राज्यपाल आनंद आर्लेकर ने कहा कि संत हमेशा से समाज का मार्गदर्शन करते रहे हैं। विश्व गुरु बनने से भारत को कोई रोक नहीं सकता। अब भारत सोने की चिड़िया नहीं बनेगा, बल्कि सोने का शेर बनेगा। इसकी दहाड़ पूरा विश्व सुनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed