फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramadan to start from 30 june

नहीं दिखा चांद, 30 को रमजान का पहला रोजा

Sun, 29 Jun 2014 06:58 PM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jun 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
ramadan to start from 30 june

रमजानुल मुबारक के चांद का शनिवार को दीदार नहीं हुआ। ऐसे में मान लिया गया है कि रमजान का पहला रोजा 30 जून सोमवार को होगा।

विज्ञापन


उधर, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि सोमवार 30 जून को रमजान का पहला रोजा होगा और ईद 29 जुलाई को मनाई जाएगी।

यूपी सरकार ने भी मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए सोमवार से शुरू हो रहे रमजान के दौरान मुस्लिम बहुल जिलों और क्षेत्रों में भरपूर बिजली देने की तैयारी है।

विज्ञापन

इन्हें नहीं होगी बिजली की किल्लत

ramadan to start from 30 june

पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शाम छह बजे से रात 11 बजे और आधी रात बाद दो बजे से सुबह पांच बजे तक कटौतीमुक्त आपूर्ति का फैसला किया है।

मुस्लिम बहुल इलाकों को रोशन रखने के लिए इस दौरान दूसरे क्षेत्रों में कटौती की जा सकती है लेकिन जहां जितना शिड्यूल है उतनी आपूर्ति दूसरे समय में की जाएगी।

रमजान को ध्यान में रखते हुए तैयार नया आपूर्ति शिड्यूल रविवार आधी रात से प्रभावी हो जाएगा। इस दौरान एनर्जी एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली खरीदकर आपूर्ति पटरी पर रखने की रणनीति भी बनाई गई है।

पॉवर कॉर्पोरेशन ने किए खास इंतजाम

ramadan to start from 30 june

रमजान के मौके पर बिजली आपूर्ति चौकस रखने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

अतिरिक्त बिजली खरीदने के साथ-साथ स्थानीय गड़बड़ियों को तत्काल ठीक कराने के लिए भी फील्ड के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक को आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, शासन के निर्देश पर कॉर्पोरेशन ने रमजान के दौरान बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं लेकिन मानसून की बेरूखी ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

प्रदेश के पास नहीं है पर्याप्त बिजली

ramadan to start from 30 june

प्रदेश में बिजली की मांग 12,000 से 12,500 मेगावाट के बीच है जबकि उपलब्धता 11000 से 11,500 मेगावाट।

मांग के मुकाबले उपलब्धता में करीब 1000 मेगावाट की कमी का असर राजधानी समेत प्रदेश के अन्य शहरों पर पड़ रहा है।

हालांकि, यूपी पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने बताया कि ‘रमजान के दौरान शहरी क्षेत्रों खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह-शाम कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

शाम छह बजे से रात 11 बजे तथा भोर में दो बजे से पांच बजे तक कटौती नहीं की जाएगी। इस संबंध में फील्ड के अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं। रविवार रात से यह शिड्यूल लागू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed