फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple: Trust's functioning changed after offering theft, monthly audit report will now be uploaded on we

राम मंदिर: चढ़ावा चोरी के बाद बदली ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, अब वेबसाइट पर अपलोड होगी मासिक ऑडिट रिपोर्ट

Tue, 21 Jul 2026 05:57 AM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र, अमर उजाला अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 21 Jul 2026 05:57 AM IST
सार

Ram Temple offerings stolen: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट ने अपनी कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए हर महीने की ऑडिट रिपोर्ट वेबसाइट पर डालने का फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
Ram Temple: Trust's functioning changed after offering theft, monthly audit report will now be uploaded on we
राम मंदिर ट्रस्ट के खातों पर रोजाना निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद अपनी कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब ट्रस्ट प्रत्येक माह की ऑडिट रिपोर्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करेगा, ताकि देश-विदेश के करोड़ों रामभक्त मंदिर की आय-व्यय और ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी सीधे देख सकें। इसके साथ ही वेबसाइट पर ट्रस्ट के प्रशासनिक निर्णयों, निर्माण कार्यों और अन्य प्रमुख गतिविधियों का भी नियमित अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन


अब तक ट्रस्ट की वित्तीय ऑडिट वर्ष में केवल एक बार वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद तैयार की जाती थी। यह रिपोर्ट ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्टियों के समक्ष प्रस्तुत की जाती थी, लेकिन आम श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध नहीं होती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद हर महीने की आय, व्यय, दान, खर्च और वित्तीय स्थिति का विवरण वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इससे ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद लिया गया है। ट्रस्ट चाहता है कि श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत हो तथा मंदिर के संचालन और वित्तीय व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की शंका की स्थिति न बने। इसी उद्देश्य से वेबसाइट को सूचना का प्रमुख माध्यम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत वेबसाइट पर केवल ऑडिट रिपोर्ट ही नहीं, बल्कि ट्रस्ट की प्रमुख बैठकों, प्रशासनिक फैसलों, निर्माण कार्यों की प्रगति, नई सुविधाओं, धार्मिक आयोजनों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी भी नियमित रूप से अपडेट की जाएगी। इससे देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी ट्रस्ट की कार्यप्रणाली से सीधे जुड़ सकेंगे।

पांच साल से अपलोड नहीं हुई निर्माण कार्यों की जानकारी

ट्रस्ट की वेबसाइट लंबे समय से केवल दर्शन, सुविधा और संपर्क संबंधी जानकारी तक सीमित रही है। मंदिर निर्माण की प्रगति और ट्रस्ट के महत्वपूर्ण निर्णयों का अपडेट वर्षों से नहीं दिया गया। वेबसाइट पर मंदिर निर्माण से जुड़ी अंतिम प्रमुख सूचना 6 फरवरी 2021 को प्रकाशित की गई थी, जब निर्माण कार्य के लिए एलएंडटी और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के साथ हुए करार की जानकारी साझा की गई थी। इसके बाद मंदिर निर्माण तेजी से आगे बढ़ता रहा, लेकिन उसकी प्रगति, निर्माण के विभिन्न चरणों और ट्रस्ट के प्रशासनिक निर्णयों की जानकारी वेबसाइट पर नियमित रूप से अपलोड नहीं की गई। अब ट्रस्ट ने इस व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed