{"_id":"657478b893d55518a7015e46","slug":"ram-temple-before-consecration-ramcharan-paduka-yatra-will-be-held-across-the-country-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश भर में निकलेगी रामचरण पादुका यात्रा, शंख वादन का बनेगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश भर में निकलेगी रामचरण पादुका यात्रा, शंख वादन का बनेगा रिकॉर्ड
Sat, 09 Dec 2023 07:54 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 09 Dec 2023 07:54 PM IST
सार
मंदिर उद्धाटन समारोह को भव्य बनाने के साथ कई विश्व रिकार्ड भी बनाए जाएंगे। समारोह से पहले सामूहिक शंखवादन किया जाएगा। इसमें 1111 शांखों के नाद से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम के चरण पादुका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्धाटन होने जा रहा है। श्रीराम मंदिर उद्धाटन से पहले पूरे देश में रामचरण पादुका यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक झांकियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक पूरे देश को एक सूत्र में बांधते हुए रामचरण पादुका यात्रा निकलेगी। यात्रा राम वनगमन पथ से होते हुए पूरे देश में जाएगी। यात्रा के दौरान राम वनगमन पथ के विभिन्न पड़ावों श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट आदि में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ के कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक झांकियों में प्रभु श्रीराम के आदर्शों की झलकी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश के 826 नगर निकायों में विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा प्रतिदिन संकीर्तन किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश की रामायण परंपरा से जुड़े हुए मंदिरों, स्थलों व हनुमान मंदिरों में मकर संक्रांति से लेकर राम मंदिर उद्धाटन तक लगातार भजन, सुंदरकांड और अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
शंख वादन और शौर्य गाथा का बनेगा रिकार्ड
मंदिर उद्धाटन समारोह को भव्य बनाने के साथ कई विश्व रिकार्ड भी बनाए जाएंगे। समारोह से पहले सामूहिक शंखवादन किया जाएगा। इसमें 1111 शांखों के नाद से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की मदद ली जाएगी। वहीं शौर्यगाथा कार्यक्रम के तहत बालिकाओं व महिलाओं का तलवार रास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 2500 महिलाएं शामिल होकर विश्व रिकार्ड बनाएंगी। यह कार्यक्रम रामकथा पार्क अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।