'किसानों की आत्महत्या पर राजनीति ठीक नही'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अनियमित बारिश और ओले से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यह समय उनको राहत पहुंचाने का है। इसमें किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए।
रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुआवजे की राशि डेढ़ गुना कर दी है लेकिन प्रदेश सरकार की मशीनरी ठीक से काम नहीं कर रही है। राज्यपाल दर्शन-पूजन करने के लिए काशी आए थे।
उन्होंने कहा कि किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान हमेशा संकट में रहते हैं और यह नुकसान उन पर भारी है। किसानों की आत्महत्या पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
केंद्र सरकार ने किसानों के लिए खोल दिया खजाना
सरकारों को एक-दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय सारा ध्यान किसानों को ज्यादा से ज्यादा राहत देने पर होना चाहिए। केंद्र सरकार ने मुआवजे के नियमों को शिथिल कर दिया है और राशि डेढ़ गुना कर दी है।
केंद्र सरकार ने खजाना खोल दिया है तो राज्य सरकार को उसका फायदा ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों को पहुंचाना चाहिए। यही उसकी जिम्मेदारी भी है।
राज्यपाल ने काशी में संकट मोचन और काशी विश्वनाथ के दरबार में माथा टेका। काशी में राज्यपाल ने यूपी के किसानों के प्रति अपनी चिंता जताई।