{"_id":"6623fddfd8db20ad8f06ebc9","slug":"ram-mandir-there-will-be-five-queues-for-sugam-and-special-pass-holders-common-devotees-will-have-darshan-i-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर: सुगम और विशिष्ट पास धारकों के लिए होंगी पांच कतारें, मात्र दो कतारों में दर्शन करेंगे आम श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर: सुगम और विशिष्ट पास धारकों के लिए होंगी पांच कतारें, मात्र दो कतारों में दर्शन करेंगे आम श्रद्धालु
Sat, 20 Apr 2024 11:09 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:09 PM IST
सार
Ram Mandir: राममंदिर में दर्शन की व्यवस्था बदलने जा रही है। इसके तहत सुगम व विशिष्ट दर्शन के पास धारकों को पांच कतारों में दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या में बदली दर्शन की व्यवस्था।
- फोटो : X-ShriRamTeerth
विस्तार
रामलला के दरबार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत सुगम व विशिष्ट दर्शन के पास धारकों को पांच कतारों में दर्शन कराए जाएंगे। अभी तक पास धारकों के लिए मात्र एक कतार ही निर्धारित है। शेष दो कतारों में आम श्रद्धालु दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
राममंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक सात कतारों में दर्शन के लिए जो स्टील बैरीकेडिंग की गई है, उनमें से केवल दो ट्रैक से ही सामान्य दर्शन की व्यवस्था रहेगी। बाकी पांच कतारों से विभिन्न कैटेगरी के श्रद्धालुओं के लिए पास जारी किए जाएंगे, जिनकी आनलाइन बुकिंग भी की जा सकेगी। इस व्यवस्था से मंदिर ट्रस्ट के पास रोजाना दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की पहले से ही जानकारी रहेगी। इससे उनके सुलभ दर्शन की व्यवस्था करने में आसानी होगी और भीड़ का दबाव भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
डॉ़ अनिल के अनुसार अभी तक चार कतारों में रामलला के दर्शन होते थे। रामनवमी मेले में स्टील बैरीकेडिंग कर सात कतारें बना दी गई हैं। वर्तमान में केवल एक ट्रैक से ही सुगम पास, आरती पास और व्हील चेयर पासधारी दर्शन कर रहे हैं। साथ ही पास धारकों की संख्या पांच गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन