फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir Pran Pratistha: One thousand special trains will provide darshan of Ramlala

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: रामलला के दर्शन कराएंगी 1000 स्पेशल ट्रेनें, देश के हर कोने से उपलब्ध होंगी ट्रेन

Wed, 20 Dec 2023 08:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Dec 2023 08:51 PM IST
सार

Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्दनजर रेलवे रामनगरी के आसपास के स्टेशनों को सजाने-संवारने में जुटा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्तावित कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, जम्मू,पंजाब व हरियाणा सहित कई स्थानों से हजारों श्रद्धालु आएंगे।

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratistha: One thousand special trains will provide darshan of Ramlala
अयोध्या में मंदिर निर्माण अपने अंतिम चरण में है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने के लिए देश के कोने-कोने से अयोध्या के लिए 1000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये जानकारी रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने दी। वे बुधवार को रामनगरी पहुंचीं और अयोध्या, रामघाट हाल्ट और गोंडा जिले के कटरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के विभिन्न स्थानों से स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है। ये ट्रेनें 19 जनवरी से अयोध्या के लिए रवाना होंगी। 

विज्ञापन


इनका संचालन करीब सौ दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांग के अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यदि कहीं ट्रेनें फुल हो गई हैं और वहां अयोध्या आने वालों की संख्या ज्यादा है तो दूसरी विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। जया वर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्दनजर रेलवे रामनगरी के आसपास के स्टेशनों को सजाने-संवारने में जुटा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्तावित कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, जम्मू,पंजाब व हरियाणा सहित कई स्थानों से हजारों श्रद्धालु आएंगे। उन्हें कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रामनगरी में अलग-अलग भाषाओं में लगेंगे संकेतक
रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। रोजाना 50 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। राममंदिर के उद्घाटन के बाद यह संख्या दो से तीन गुना बढ़ जाएगी। इसलिए श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अयोध्या में पूरे देश से श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामनगरी में अलग-अलग भाषाओं में संकेतक लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण की तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी भाषाओं में भी संकेतक होंगे। यह जानकारी एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने मंगलवार को अयोध्या दौरे के दौरान दिए हैं। प्रमुख मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों को चिह्नित किया जा रहा है। यह भी निर्धारित किया जा रहा है कि जहां पर वाहनों के आने की आवश्यकता है, वहां वे इस प्रकार आएं कि अन्य लोगों का आना-जाना बाधित न हो। मार्गों की आवश्यकता के अनुरूप प्लान तैयार किया जा रहा है। कुछ मार्गों पर ई-रिक्शा को बैन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed