{"_id":"6a64e649281e039d3a0a94a3","slug":"ram-mandir-offering-theft-new-sit-formed-under-the-chairmanship-of-ig-lucknow-range-ayodhya-dig-and-ssp-in-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आईजी रेंज लखनऊ की अध्यक्षता में नई एसआईटी गठित, अयोध्या के डीआईजी- एसएसपी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आईजी रेंज लखनऊ की अध्यक्षता में नई एसआईटी गठित, अयोध्या के डीआईजी- एसएसपी शामिल
Sat, 25 Jul 2026 10:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:07 PM IST
सार
नई एसआईटी का गठन आईजी रेंज लखनऊ किरण एस की अध्यक्षता में किया गया है जिसमें अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा व एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर शामिल हैं।
विज्ञापन
नई एसआईटी का हुआ गठन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए शासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शनिवार को नई एसआईटी गठित कर दी है। अब आईजी रेंज लखनऊ किरण एस की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा व एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है। कई दिनों से सुस्त पड़ी जांच अब तेजी पकड़ेगी। केस में नए आरोपी भी बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
जून के पहले सप्ताह में चढ़ावा चोरी का मामला उजागर हुआ था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर शासन ने 13 जून को एसआईटी गठित की थी। एसआईटी में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज लखनऊ किरण एस और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन को शामिल थे। एसआईटी की सिफारिश पर 25 जून को केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में मानसून फिर होगा सक्रिय, 27 जुलाई से भारी बारिश के आसार, ये है मौसम अपडेट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, पीएनबी के साथ होगा एमओयू
20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यूपी सरकार को आदेश दिया था कि मामले की जांच के लिए आईपीएस के नेतृत्व में एसआईटी गठित की जाए। अगली सुनवाई 27 जुलाई को होनी है। सुनवाई से पहले शासन ने नई एसआईटी गठित कर दी है। पहली एसआईटी में आईजी रेंज लखनऊ शामिल थे। इसलिए नई एसआईटी को जांच में काफी मदद मिलेगी। अब तक हुई जांच के तथ्यों को नई एसआईटी अपनी तफ्तीश में शामिल करेगी।