{"_id":"65abb7c983b43570e0044061","slug":"ram-mandir-cyber-fraud-increased-online-prasad-vip-pass-is-being-cheated-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर के नाम पर बढ़ी साइबर ठगी, ऑनलाइन प्रसाद- वीआईपी पास का दिया जा रहा झांसा, ऐसे रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर के नाम पर बढ़ी साइबर ठगी, ऑनलाइन प्रसाद- वीआईपी पास का दिया जा रहा झांसा, ऐसे रहें सतर्क
Sat, 20 Jan 2024 05:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:38 PM IST
सार
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करीब है। ऐसे में ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ऑनलाइन ठगने के कई तरीके निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
इस तरह के प्रसाद की हो रही बिक्री।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम मंदिर अब साइबर ठगों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। ऑनलाइन प्रसाद, प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर परिसर में वीआईपी पास दिलाने समेत अन्य कई झांसे देकर भोले-भाले लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए व्हाट्सअप पर लिंक भेजा जा रहा है। पुलिस ने लोगों को इसके प्रति सचेत रहने की अपील की है।
विज्ञापन
एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि लोगों की आस्था का फायदा उठाकर जालसाज साइबर ठगी कर रहे हैं। वह श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदा लेने के लिए एक फर्जी क्यूआर कोड बनाकर लोगों को व्हाट्सअप पर भेज रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर अयोध्या के नाम पर फर्जी वेबसाइट भी बनाई है। मंदिर के लिए वीआईपी पास व प्रवेश के लिए वाहन पास दिलाने का प्रलोभन भी दिया जा रहा है। मुफ्त प्रसाद ऑनलाइन प्राप्त करने का झांसा देकर भी ठगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह सभी संदेश व्हाट्सअप समेत अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस पर लिंक करते ही लोगों के बैंक खातों से ठगी हो सकती है। अभी तक जिले में ऐसा कोई मामला तो सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बिना सत्यापन के संदेश का जवाब न दें। न ही किसी को बिना सत्यापन के चंदा दें।
विज्ञापन