फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust formulated a strategy to build Ram temple

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बनाई राम मंदिर निर्माण की रणनीति

Thu, 07 May 2020 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust formulated a strategy to build Ram temple
चंपत राय - फोटो : अमर उजाला

रामजन्मभूमि परिसर में श्रीराम लला का भव्य मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों ने राम मंदिर निर्माण की रणनीति ने साझा की।

विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला को अस्थाई मंदिर में स्थानांतरित किए जाने के बाद जन्म स्थान और आसपास की सुरक्षा के लिए और भक्तों के दर्शन हेतु बनाई गई लोहे की जालियों को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही भूमि के समतलीकरण का कार्य होगा। इसके बाद ट्रस्ट भूमि पूजन की तिथि  तय करने के लिए बैठक बुलाएगा।
विज्ञापन


 रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े ट्रस्ट के सदस्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर निर्माण का कार्य विभिन्न चरणबद्ध तरीके से किया जाना है। पहले चरण में भगवान श्री रामलला को अस्थाई भवन में शिफ्ट कर दिया गया है तो, वहीं दूसरे चरण का भी कार्य किया जा रहा है। दूसरे चरण में राम मंदिर निर्माण स्थल की साफ सफाई का कार्य किया जाना था। 

रामलला को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने के बाद टेंट को हटा दिया गया है और उस स्थान के आसपास लगे लोहे की रैलिंग को हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद भूमि के समतलीकरण का कार्य प्रारंभ होगा।

श्री राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर 4 अप्रैल को होने वाली बैठक को महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को बैठक आयोजित की गई।


 इसमें मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी दी दी गई। कहा कि कोरोनावायरस मंदिर निर्माण के कार्य में बाधा बना। कुछ कार्य धीमा हुआ। है। मंदिर निर्माण का कार्य बड़ा है और बड़ी कार्यों में छोटी मोटी बाधाएं आती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed