फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Charit Manas Controversy Hanuman Garhi Mahant Raju Das Announcement Swami Prasad maurya

रामचरितमानस: हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास का एलान, स्वामी प्रसाद का सिर तन से जुदा करने वाले को 21 लाख का इनाम

Mon, 30 Jan 2023 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jan 2023 10:21 AM IST
सार

रामचरितमानस मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने वीडियो जारी कर कहा कि स्वामी प्रसाद का सिर तन से जुदा करने वाले को 21 लाख का इनाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Ram Charit Manas Controversy Hanuman Garhi Mahant Raju Das Announcement Swami Prasad maurya
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामचरितमानस को लेकर जिस तरह से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, उसी अंदाज में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने भी उनके खिलाफ विवादित एलान कर दिया। रविवार को राजूदास ने एक वीडियो जारी कर कहा कि स्वामी प्रसाद का सिर तन से जुदा करने वाले को 21 लाख का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि अन्य संतों ने स्वामी प्रसाद को अज्ञानी बताते हुए संयमित आक्रोश जताया है। आचारी मंदिर के महंत विवेक आचारी ने भी राजनेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद के ट्वीट को लेकर हलचल
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर टिप्पणी करने के बाद रविवार को फिर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा। जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती उसी प्रकार इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा। मालूम हो कि शनिवार को भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों के हक के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामचरित मानस की प्रतियां जलाईं, तलाश में दबिश

पीजीआई के वृंदावन कालोनी में रविवार सुबह रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने के बाद जला दी गईं। प्रतियां जलाने वाले ओबीसी महासभा के पदाधिकारी हैं। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में नारेबाजी की और प्रतियां जलाई हैं। इस मामले में पीजीआई पुलिस ने जीडी में तस्करा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। प्रतियां जलाने का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ओबीसी महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार सुबह वृंदावन कालोनी के पास महासभा के लोग पहुंचे। वहां पर पूर्व मंत्री व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन का बैनर लगाया। फिर रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ दी। इसके बाद प्रतियों के टुकड़ों में आग लगा दिया। 

पदाधिकारियों का आरोप है कि रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास ने इसमें कुछ आपत्तिजनक चौपाईयां लिखी हैं जिन्हें निकाला जाना चाहिए। यह नारियों व शूद्रों के संबंध में अपमानजनक है। प्रदेश व केंद्र सरकार से मांग की है कि रामचरितमानस से इन चौपाईयों को हटा दिया जाए। नहीं तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। 

पदाधिकारियों ने कहा कि अभी प्रतियों में आग लगाई गई है, लेकिन इसे हटाया नहीं गया तो मानस की प्रतियां पूरे देश में जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश सिंह के मुताबिक इस मामले की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed