{"_id":"5a30e4194f1c1bc9678c1882","slug":"rally-of-yogi-in-gujrat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात ने मनमोहन सिंह को बोलना और राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात ने मनमोहन सिंह को बोलना और राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया: सीएम योगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी एवं सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि वह अयोध्या में राम मंदिर चाहते हैं या नहीं? योगी ने कहा कि गुजरात ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बोलना तो राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया।
विज्ञापन
योगी मंगलवार को गुजरात में गांधीनगर, अहमदाबाद, बनासकांठा, मेहसाणा और आनंद में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां एक रोड शो भी किया। योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सत्ता की खातिर पाकिस्तान से मदद लेने में भी नहीं हिचक रही है। पर, गुजरात के लोग कांग्रेस की साजिश सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
अमेठी जीत नहीं पाए गुजरात जीतने का देख रहे सपना
योगी की सभाओं में पहले की तरह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी सभी जगह काफी भीड़ जुटी। लोगों ने जयश्रीराम, वंदेमातरम और भारत माता की जय के साथ उनका स्वागत किया। योगी ने राहुल पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि निकाय चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की सीटें जीत नहीं पाए और गुजरात जीतने का दावा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के गौरव हैं। गुजरात में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। जिस कांग्रेस को देश के दूसरे राज्यों की जनता खारिज कर रही है, उस कांग्रेस को मोदी के गृह राज्य के लोग किसी भी रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को बहुत पीछे कर दिया है।
तुष्टीकरण की नीति की संरक्षक कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अगर गुजरात में मंदिर जा रहे हैं तो इसका श्रेय भी भाजपा को है। मोदी के नेतृत्व में भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों ने हिंदुओं को स्वाभिमान से जीना सिखा दिया है। राष्ट्रवादी नीतियों को भारी जनसमर्थन से कांग्रेस के नेताओं को मंदिर की चौखट पर माथा टेकना पड़ा है। यह वही कांग्रेस है जिसने हिंदुओं को हमेशा दूसरे दर्जे का नागरिक समझकर नीतियां बनाईं।