फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rakesh Tikait says Sultanpur encounter is fake.

Rakesh Tikait: राकेश टिकैत ने उठाए सवाल, बोले - डकैती सच्ची पर एनकाउंटर झूठा है

Fri, 13 Sep 2024 06:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Sep 2024 06:13 PM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत ने सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डकैती तो सच्ची है पर एनकाउंटर झूठा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध से ज्यादा एनकाउंटर हो रहे हैं।

विज्ञापन
Rakesh Tikait says Sultanpur encounter is fake.
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को जिले के तिकोनिया पार्क पहुंचे और जिले में आयोजित किसान पंचायत में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध से ज्यादा एनकाउंटर हो रहे हैं।

विज्ञापन


सुल्तानपुर की घटना को लेकर कहा कि डकैती सच्ची लेकिन एनकाउंटर झूठा है। 

सुल्तानपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितना अपराध नहीं है, उससे ज्यादा एनकाउंटर हो रहे हैं। यूपी में बुलडोजर की कार्रवाईयों को लेकर कहा कि अभी तो योगी दिल्ली जाएंगे और पूरे देश में बुलडोजर चलवाएंगे।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस के घर पर प्रधानमंत्री के गणेश पूजा करने के  प्रश्न पर कहा कि प्रधानमंत्री ये संदेश देना चाहते हैं कि सारी चीजें उनके काबू में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सत्तासीन पर बुलडोजर कम चल रहे, दूसरों पर ज्यादा चल रहे हैं। इंसाफ बिल्कुल ठीक हो तो कोई दिक्कत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भारी तादाद में महिला किसान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। टिकैत ने किसानों को संगठित होने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर बात नहीं सुन रहा है तो किसान धरना प्रदर्शन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed