फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rakesh Tikait said, no matter how many cases the government gets, barbed wire will be installed in the fields

UP News : राकेश टिकैत ने कहा, चाहे जितने मुकदमे करवा दे सरकार, खेतों में लगेंगे कटीले तार

Fri, 30 Sep 2022 02:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Sep 2022 02:08 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि ब्लेड वाले तारों से पशुओं को खतरा है, लेकिन कटीले तार नुकसान दायक नही है। गौशाला व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि गौशाला के नाम पर इतना बजट दिया जा रहा है, तो फिर इतने छुट्टा पशु क्यों है। सरकार सभी पशुओं को गौशाला में क्यों नहीं रख देती।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said, no matter how many cases the government gets, barbed wire will be installed in the fields
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान महापंचायत में शामिल होने श्रावस्ती जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कटिले तारों के प्रतिबंध पर बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, कि बड़ी बड़ी कोठियों में बैठकर किसानों की समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता। सरकार ने कटिले तारों पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन सरकार ने ये नही बताया, कि किसान छुट्टा मवेशियों से अपने फसलों की रक्षा कैसे करें। किसान अब या तो फसलों की सुरक्षा कर ले, या मुकदमा लिखवा लें। तो मुकदमा लिखवाना ही ठीक है। खेतों में कटीले तार तो लगेंगे। फिर चाहे सरकार किसानों पर जितना मर्जी मुकदमा लिखवा ले।

विज्ञापन

 

राकेश टिकैत ने कहा कि ब्लेड वाले तारों से पशुओं को खतरा है, लेकिन कटीले तार नुकसान दायक नही है। गौशाला व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि गौशाला के नाम पर इतना बजट दिया जा रहा है, तो फिर इतने छुट्टा पशु क्यों है। सरकार सभी पशुओं को गौशाला में क्यों नहीं रख देती। अगर ऐसा हो, तो किसान तार ही न लगाएं। गन्ना खरीद पर उन्होंने कहा कि कुछ मिलों ने तो गन्ना भुगतान कर दिया है, लेकिन कुछ का दो-दो साल से बकाया है। इस पर अधिकारियों व मिल प्रबंधन से बात की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है, कि गन्ना खरीद शुरू होने से पहले किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करवाया जायेगा। इसका पालन करें सब। इससे पूर्व किसान यूनियन जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने जरवल में राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed