{"_id":"65dd87b3942632cf320d34cf","slug":"rajyasabha-election-many-sp-mla-support-bjp-candidate-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajyasabha Election:राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर सपा में बड़ी फूट, अखिलेश यादव-पल्लवी पटेल में हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajyasabha Election:राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर सपा में बड़ी फूट, अखिलेश यादव-पल्लवी पटेल में हुई कहासुनी
Tue, 27 Feb 2024 12:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:38 PM IST
सार
राज्यसभा चुनाव में मतदान के दिन कई सपा विधायकों ने विद्रोह करते हुए भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है। इन चुनाव के जरिए सपा में बड़ी फूट सामने आई है।
विज्ञापन
सपा विधायक पल्लवी पटेल व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव सपा के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं। पार्टी के कई विधायकों ने विद्रोह करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। वहीं, पार्टी के अंतर्विरोध भी खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, मतदान को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल के बीच कहासुनी की भी खबरें आईं। पल्लवी पटेल ने पहले भी घोषित प्रत्याशियों से नाराजगी जताते हुए मतदान से दूर रहने का एलान किया था। हाालंकि, अंत में उन्होंने मतदान सपा प्रत्याशी के पक्ष में ही किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Rajya Sabha Election: सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पर कार्रवाई शुरू, विधानसभा से नेम प्लेट हटाया गया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी की जीत तय, एक और सपा विधायक हुआ बागी
मंगलवार को मतदान के दिन कई सपा के मुख्य सचेतक व विधायक मनोज पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, कई विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।
सपा के करीब छह विधायकों ने खुलकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सपा विधायक अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी और मनोज पांडेय से मुलाकात की। कुछ देर बार ही बदायूं से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भी भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया।