{"_id":"65cb28d9ae4a19964a0c1dfc","slug":"rajyasabha-election-all-samajwadi-party-candidates-filed-nominations-in-lucknow-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: जया बच्चन सहित सपा के तीनों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: जया बच्चन सहित सपा के तीनों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद
Tue, 13 Feb 2024 02:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:40 PM IST
सार
सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन, सपा महासचिव रामजी लाल सुमन और अखिलेश सरकार में मुख्य सचिव रहे आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
नामांकन के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सभी उम्मीदवार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने अभिनेत्री जया बच्चन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया। कुछ विधायक भी बुलाए गए, जिन्होंने प्रस्तावक बनने के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर किए। एक विधायक ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि जिस कागज पर साइन कराए गए थे, उस पर किसी प्रत्याशी का नाम नहीं लिखा था।
विज्ञापन
जया बच्चन को पांचवीं बार प्रत्याशी बनाया गया है। रामजी लाल सुमन 1977 में पहली बार फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद वर्ष 1989, 1999 और 2004 में भी लोकसभा चुनाव जीते। वे केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे हैं। मौजूदा समय में वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। वह दलित जाति से हैं, उनके जरिये सपा यूपी में दलित मतदाताओं को साधना चाहती है।
आलोक रंजन अखिलेश सरकार में यूपी के मुख्य सचिव रहे थे, वे जुलाई 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे अखिलेश के मुख्य रणनीतिकारों में गिने जाते हैं।