फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha Elections: Raja Bhaiya retaliated on the issue of running the package, said- No one even gave me R

राज्यसभा चुनाव: पैकेज चलने की बात पर राजा भैया ने किया पलटवार, कहा- मुझे तो किसी ने चवन्नी तक नहीं दी

Tue, 27 Feb 2024 09:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 27 Feb 2024 09:32 PM IST
सार

Rajya Sabha Elections:  राज्यसभा के चुनावों में दिन भर क्रॉस वोटिंग की खबरें आती रहीं। खबर यह भी आई कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच फोन पर तीखी बहस भी हुई। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections: Raja Bhaiya retaliated on the issue of running the package, said- No one even gave me R
रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया।

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में दिन भर क्रॉस वोटिंग की खबरें आती रहीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि इस चुनाव में विधायकों को पैकेज ऑफर हुए हैं। इस पर विधायक राजा भैया ने पलटवार किया है। विधायक रघुराज प्रताप सिंह ''राजा भैया'' ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में वेलकम चेंज (स्वागत करने वाला बदलाव) हुआ है। उन्होंने भाजपा को वोट दिया है और कहा कि उन्हें किसी ने कोई पैकेज नहीं दिया। उन्हें चवन्नी तक नहीं मिली।

विज्ञापन


मेरे वजूद में धोखा नहीं, अखिलेश से झगड़ कर कर सकती हूं बात-पल्लवी
सपा विधायक ने पल्लवी पटेल कहा कि मेरे वजूद में धोखा नहीं है। मैं गद्दारी नहीं कर सकती । मैंने पीडीए को वोट किया है । मैंने खुलकर और दिखा कर रामजीलाल सुमन को वोट किया है । पीडीए में थी, हूं और भविष्य में भी रहूंगी । पीडीए मेरी आत्मा और जान है, इसकी लड़ाई लड़ती रहूंगी। अखिलेश यादव से फोन पर हॉट टॉक (बहस) संबंधी सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा, मैं झगड़ कर हक लेती हूं । मैं उनसे (अखिलेश) झगड़ कर बात कर सकती हूं । सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की सुबह अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल में फोन पर वार्ता के दौरान गर्मागर्मी हुई थी। इस दौरान पल्लवी से यहां तक कह दिया गया कि उनका वोट नहीं चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस बोली- हमने गठबंधन धर्म निभाया
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म निभाया। कांग्रेस का शत प्रतिशत वोट सपा को गया है। हम आगे भी पूरी शिद्दत के साथ गठबंधन धर्म निभाएंगे। पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया गया है कि जहां भी गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं, उनके साथ पूरी तत्परता से लगें। उन्होंने कहा कि भाजपा तोड़फोड़ और छल में ही भरोसा करती है। कुछ विधायकों को लालच और डर दिखाकर अपने खेमे में किया गया है। यह राजनीति में गलत परंपरा है। ऐसे लोगों की हर करतूत जनता देख रही है। समय आने पर इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त : शिवपाल
सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा विधायकों का वोट लेने के लिए भाजपा खरीद-फरोख्त कर रही है। जनता को यह सोचना चाहिए कि भाजपा को वोट खरीदने की आवश्यकता क्यों पड़ गई। वहीं, सपा नेता उदयवीर ने कहा कि इस चुनाव में खुलकर पैसा चला।

 

क्रॉस वोटिंग के साथ ही राममय हुए अभय सिंह

Rajya Sabha Elections: Raja Bhaiya retaliated on the issue of running the package, said- No one even gave me R
सपा विधायक मनोज पांडेय ने बदला पाला। - फोटो : amar ujala
सपा के विधायक अभय सिंह ने क्रॉस वोटिंग के साथ ही अपने फेसबुक एकाउंट पर अपडेट किया। उन्होंने रामलला की प्रतिमा लगाई।

सीएम से मिले क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक
मतदान के दौरान ही क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा के 5 विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इनमें मनोज पांडेय, अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय और विनोद चतुर्वेदी शामिल थे। यह मुलाकात विधानसभा सचिवालय में हुई।

सपा ने हटाई मनोज पांडेय की नेम प्लेट
जैसे ही सपा विधायक मनोज पांडेय के पाला बदलने की जानकारी हुई, विधानभवन में सपा कार्यालय से उनकी मुख्य सचेतक वाली नेम प्लेट हटा दी गई।

बिंद बोले-दिखाकर दिया सपा को वोट
सपा विधायक हाकिम चंद्र बिंद के भी पाला बदलने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल गईं। इस पर बिंद ने तत्काल अपना बयान देकर स्थिति स्पष्ट की। बिंद ने कहा कि उन्होंने दिखाकर सपा को वोट दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed