फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha Elections: List of BJP candidates may be released today, the panel of contenders is with Nadda

Rajya Sabha Elections : आज जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की सूची, दावेदारों का पैनल नड्डा के पास

Sat, 28 May 2022 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 May 2022 12:49 AM IST
सार

राधा मोहन दास अग्रवाल, जुगल किशोर, लक्ष्मीकांत बाजपेयी को मिल सकता है टिकट। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आठ सीटों के लिए 15 से अधिक दावेदारों का पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections: List of BJP candidates may be released today, the panel of contenders is with Nadda
राज्यसभा (file photo) - फोटो : राज्यसभा

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारो की सूची शनिवार को जारी हो सकती है। भाजपा कुछ मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को दोबारा राज्यसभा भेज सकती है वहीं कुछ नए नामों को जगह मिलेगी।

विज्ञापन


राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के 31 सदस्यों में से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव में 31 मई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 सदस्यों के बूते पार्टी को 8 सीटों पर जीत मिल सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आठ सीटों के लिए 15 से अधिक दावेदारों का पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पैनल में मौजूदा राज्यसभा सदस्य सैयद जफर इस्लाम, शिवप्रताप शुक्ला, संजय सेठ और सुरेंद्र नागर का नाम पैनल में भेजा है। वहीं दलित वर्ग से भाजपा प्रवक्ता जुगल किशोर, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, वैश्य वर्ग से पूर्व विधायक राधा मोहनदास अग्रवाल और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, ब्राह्मण वर्ग से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और शिव प्रताप शुक्ला, पिछड़े वर्ग से बाबूराम निषाद, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा व कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह प्रमुख दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शनिवार को हो सकती है। भाजपा किसी ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। ऐसे में पार्टी नेतृत्व कार्यसमिति से पहले नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed