फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha Election : CM Yogi Adityanath wishesh all BJP candidates.

राज्य सभा चुनाव: सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई, दिया ये संदेश

Wed, 28 Feb 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Feb 2024 12:03 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। सभी को मंगलमय कार्यकाल के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election : CM Yogi Adityanath wishesh all BJP candidates.
सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सम्पन्न हुए राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। 

विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में विजयी होने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आप सभी अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में सहायक होंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ, फिर देर शाम मतगणना हुई। इसमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, आरपीएन सिंह, साधना सिंह, नवीन जैन, संजय सेठ ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed