फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha Election 2024: Akhilesh Yadav speaks about SP MLAs support to BJP candidate.

राज्यसभा चुनाव: अखिलेश बोले - बागी विधायकों पर कार्रवाई होगी, मैं किसी की अंतरात्मा के बारे में नहीं जानता

Tue, 27 Feb 2024 01:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Feb 2024 01:06 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों की बगावत पर कहा कि उन्हें धमकाया गया होगा। सत्ता के खिलाफ वोट करने के लिए साहस की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election 2024: Akhilesh Yadav speaks about SP MLAs support to BJP candidate.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को वोट करने वाले सपा विधायकों पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी क्योंकि पार्टी के साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए साहस की जरूरत होती है। सपा विधायकों के बागी होने पर उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसी को धमकाया गया होगा। किसी को कुछ ऑफर दिया गया होगा। किसी को सुरक्षा चाहिए होगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि सुनने में तो ये भी आ रहा है कि पैकेज डील हुई है। अब ये डील कितनी बड़ी है मैं नहीं जानता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा विधायक पल्लवी पटेल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं किसी की अंतरात्मा के बारे में नहीं जानता। जो जा रहे हैं उन्हें जरूर कोई लाभ मिला होगा लेकिन ऐसे लोगों पर कार्रवाई निश्चित होगी।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में सपा के करीब छह विधायकों ने पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है। सपा के मुख्य सचेतक व विधायक मनोज पांडेय ने तो अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा प्रत्याशी को वोट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed