{"_id":"5d68adfc8ebc3e93d76c2f71","slug":"raju-pal-murder-case-hearing-in-special-cbi-court-today-against-atiq-ahmed-and-10-others","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजू पाल हत्याकांड: अतीक अहमद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई विशेष अदालत में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू पाल हत्याकांड: अतीक अहमद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई विशेष अदालत में सुनवाई आज
Fri, 30 Aug 2019 10:32 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर सीबीआई की विशेष अदालत में आज सुनवाई होगी। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा शुक्ला इस प्रकरण में संज्ञान के बिंदुओं पर सुनवाई करेंगी।
पिछले दिनों सीबीआई ने बसपा से विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद, उसके भाई व पूर्व विधायक अशरफ, रंजीत पाल, आबिद, फरहान अहमद, गुल हसन, जावेद इसरार अहमद, रफीक अहमद उर्फ गुलपुल और अब्दुल के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

Trending Videos
ये था मामला
25 जनवरी 2005 को इलाहाबाद पश्चिम से बसपा विधायक रहे राजू पाल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में राजू पाल के साथ ही संदीप यादव व देवी पाल की भी मौत हो गई थी और दो अन्य लोग घायल हुए थे।
राजूपाल की पत्नी पूजा पाल ने पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ के खिलाफ धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले इस घटना की जांच सीबीसीआईडी ने की। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। सीबीआई ने विवेचना के बाद हत्या, हत्या का प्रयास और साजिश रचने समेत अन्य आरोपों में चार्जशीट दायर किया है।