{"_id":"6728ab857f4a38a72c1ab315edf6258f","slug":"rajnath-speech-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने देश, बसपा-सपा ने यूपी को लूटा: राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने देश, बसपा-सपा ने यूपी को लूटा: राजनाथ
टीम डिजिटल/आगरा
Updated Fri, 22 Nov 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हो या सपा-बसपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने देश को तो सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को लूटा। सिर्फ भाजपा है जो लोगों के विकास की फिक्र करती है।
देश और फिर प्रदेश को बचाने के लिए पहले कांग्रेस, फिर सपा को सत्ता से बेदखल करना होगा।
कोठी मीना बाजार मैदान में विजय शंखनाद रैली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस आशय के विचार रखे।
निर्धारित से करीब दो घंटा देर से पहुंचे राजनाथ सिंह ने लोगों से माफी तो मांगी लेकिन इसके लिए कांग्रेसनीत यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
जब राजनाथ सिंह मंच पर पहुंचे तब तक नरेंद्र मोदी अपना भाषण खत्म कर चुके थे। लोगों ने लौटना शुरू कर दिया था लेकिन मंच से हुई घोषणा से अधिकांश लोगों के कदम रुक गए।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की रीढ़ सरीखे ये दो नेता आगरा में ही जन्मे थे। इसलिए भाजपा का आगरा से गहरा भावनात्मक रिश्ता है।
विज्ञापन
इसी रिश्ते के नाते उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं के सपनों का भारत बनाने में हाथ बंटाने की जिम्मेदारी इस शहर की ज्यादा है।
भाजपाध्यक्ष ने यूपी में किसानों को उपज का पूरा मूल्य न मिलने को दुखद बताया। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार हो तो ऐसा नहीं होगा।
अपने मुख्यमंत्रित्व काल के हवाले से उन्होंने बताया कि तब बुवाई के साथ ही किसान की आमदनी तय हो जाती थी।
जो फार्मूला निकाला गया था उसमें नुकसान होने पर भरपाई बीमा के जरिए कराना भी सुनिश्चित किया गया था।
भले मोदी ने अपने भाषण में इन दिनों गरमाए जासूसी प्रकरण पर कुछ नहीं कहा, लेकिन राजनाथ सिंह ने अपरोक्ष रूप से इसके लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि मोदी पर लगाए जा रहे आरोप उन चोटों की तरह साबित होंगे जो अनगढ़ पत्थर पर पड़ कर उसे मूर्ति का रूप दे देते हैं और वह पूजी जाती है।
प्रदेश की सपा सरकार पर भी उनके प्रहार गहरे थे। उन्होंने आतंकवाद के आरोपों में पकड़े गए लोगों को बिना मुकदमा चलाए छोड़ने पर सवाल उठाया।
बोले, महिलाओं की अस्मिता सपाराज में सुरक्षित नहीं। ताजा हड़ताल के हवाले से कहा कि सरकारी कर्मचारी भी इस सरकार से खुश नहीं हैं।