{"_id":"59985f744f1c1b96658b4a95","slug":"rajnath-singh-says-no-one-is-untouchable-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले, गंदगी करने वाले अछूत नहीं तो सफाई करने वाले अछूत कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले, गंदगी करने वाले अछूत नहीं तो सफाई करने वाले अछूत कैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि झाड़ू लगाने वाला कभी अछूत नहीं हो सकता है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पहल से आज राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर नीचे तक सभी स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई करने वाले को लोग अछूत कहते हैं। जब गंदगी करने वाला अछूत नहीं तो सफाई करने वाला अछूत कैसे...?
विज्ञापन
राजनाथ यहां पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज में वाल्मीकि समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज सफाई का काम करता आया है। समाज में इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि जो गंदगी करते थे, वे सफाई करने वालों को अछूत कहते थे। गंदगी करने वाले अछूत नहीं माने जाते थे। उन्होंने कहा कि जरूरत पर सभी को झाड़ू लगाना चाहिए, चाहे वह धन्नासेठ ही क्यों न हो।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा कि वाल्मीकि समाज से आज देश में मंत्री व अफसर हैं। इस समाज में कभी भी हीन भावना नहीं होनी चाहिए। श्रेष्ठ भावना से काम करना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा। भगवान नहीं कहा। मनुष्य के जीवन में मर्यादा का पालन बहुत बड़ा धर्म है। इसके बिना परिवार, समाज, देश ही नहीं, विश्व भी नहीं चल सकता। विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने वाल्मीकि समाज को हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन