फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh said in 2047 we will be the world's largest economy.

Lucknow : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा- 2047 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे हम

Fri, 13 Jan 2023 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 02:39 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था वाले देशों में खड़ा है। जिस तरह से पीएम मोदी कार्य कर रहे हैं, साल 2047 तक देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में शुमार होग। आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

विज्ञापन
Rajnath Singh said in 2047 we will be the world's largest economy.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था वाले देशों में खड़ा है। जिस तरह से पीएम मोदी कार्य कर रहे हैं, साल 2047 तक देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में शुमार होग। आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत जब बोलता है तो दुनिया कान लगाकर सुनती है। यूक्रेन रूस युद्ध में भारतीय छात्रों को निकालने के लिये पीएम ने कुछ देर के लिये तो युद्ध भी रुकवा दिया था।
विज्ञापन


हरिश्चंद्र वंशीय समाज-रस्तोगी समिति की ओर से बृहस्पतिवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक में आयोजित सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र जयंती समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस समय मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब चुनावी घोषणा पत्र तैयार करते समय नरेन्द्र मोदी ने मुझसे कहा कि हमें घोषणा पत्र में उन्हीं चीजों को शामिल करना चाहिए, जिन्हें हम पूरा सकें। 
विज्ञापन


साल 2019 के घोषणा पत्र में भी इस बात का ख्याल रखा गया। जो कहा वो पूरा किया, अब कॉमन सिविल कोड लागू करने पर काम किया जा रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि महाराजा हरिश्चंद्र सत्यवादिता की सबसे बड़ी मिसाल हैं। उनका जीवन हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यक्रम में समाज के चंद्र किशोर रस्तोगी, डॉ. अनिल रस्तोगी और प्रकाश चन्द्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed