{"_id":"5c1a8295bdec2256cb723d7f","slug":"rajnath-singh-s-four-days-visit-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिसंबर से चार दिनों तक लखनऊ में रहेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिसंबर से चार दिनों तक लखनऊ में रहेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
Wed, 19 Dec 2018 11:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 22 दिसंबर से चार दिन लखनऊ में रहेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री 22 को शाम 6:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दिलकुशा आवास पर रात्रि विश्राम के बाद 23 को दोपहर 12 बजे केजीएमयू के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने अटल साइंटिफिक कन्वेशन सेंटर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहां कार्यक्रम में शरीक होने के बाद गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
फिर शाम 4 बजे युवा कुंभ समापन समारोह में शामिल होने के लिए मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल आशियाना पहुंचेंगे। 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे त्रिलोकीनाथ रोड पर अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित काव्य संध्या में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
काव्य संध्या में डॉ. सुनील जोगी, सुरेंद्र शर्मा, वसीम बरेलवी, वेदव्रत वाजपेयी सहित कई नामचीन कवि काव्यपाठ करेंगे। 25 दिसंबर को अटलजी की जयंती पर कुड़ियाघाट पर कार्यक्रम में शरीक होंगे। दोपहर 12:30 बजे कुड़ियाघाट पहुंचेंगे और वहां से 2:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन