फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh meets to secretary and dgp

अफसरों से मिल अखिलेश की असलियत जान रहे राजनाथ

Mon, 09 Jun 2014 02:32 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh meets to secretary and dgp

गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके प्रशासन से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कर रहे हैं? केंद्र सरकार ने भी प्रदेश सरकार से मुद्दों पर जवाब मांगा है। इसी कड़ी में राजनाथ सिंह ने सचिव गृह और डीजीपी से मिलकर अखिलेश सरकार के प्रयासों को जाना।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल व डीजीपी एएल बनर्जी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

दोनों अधिकारी सुबह लगभग 10 बजे कालिदास मार्ग स्थित राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री ने इन अधिकारियों से राज्य के कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन


बदायूं कांड व नोएडा प्रकरण के साथ ही सूबे में महिला उत्पीड़न व अन्य मामलों पर भी सवाल किए।

किया सरकार का बचाव

rajnath singh meets to secretary and dgp

प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी ने गृह मंत्री को बताया कि सभी मामलों में कार्रवाई हो रही है और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार ने अपना रुख सख्त कर लिया है।

राज्य सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई के बारे में भी गृह मंत्री को जानकारी दी। पुलिस महकमे में भर्ती के साथ ही फोर्स को सशक्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी बताया।

अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देने के साथ ही गृह मंत्री से आधुनिकीकरण योजना के तहत यूपी पुलिस को अतिरिक्त बजट आवंटित करने का आग्रह किया।

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री ने यथासंभव कार्यवाही का आश्वासन दिया।

केंद्र ने भी मांगा जवाब

rajnath singh meets to secretary and dgp

गौरतलब है कि बदायूं में हुए रेप और मर्डर केस को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्‍था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया स्वरूप हुए प्रदर्शनों के बाद केंद्र सरकार ने मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट भी मांगी थी।

हालांकि मुख्यमंत्री ने भी कड़ा रूख अपनाते हुए कई तबादले किए यहां तक कि प्रमुख सचिव को भी हटा दिया लेकिन अब भी उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बदायूं घटना के बाद वहां के एसएसपी अतुल सक्सेना को निलंबित कर दिया है, जबकि तत्कालीन डीएम पर भी कार्रवाई करने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed