फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh in Lucknow Said borders of country safe said Rajiv Gandhi would have been satisfied

लखनऊ में राजनाथ सिंह: बोले- देश की सीमाएं सुरक्षित, जानिए क्यों कहा-आज राजीव गांधी होते तो उनको संतुष्टि मिलती

Fri, 26 Aug 2022 09:24 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 09:24 PM IST
सार

सूबे की राजधानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। बहुत सारे लोग कंफ्यूजन क्रिएट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना दुश्मन को सबक सिखाना अच्छी तरह जानती है। ये बात पूरी दुनिया जान भी चुकी है। हमारे स्वाभिमान पर चोट की तो हम हर तरह से निपटने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Rajnath Singh in Lucknow Said borders of country safe said Rajiv Gandhi would have been satisfied
Rajnath Singh in Lucknow - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम जनधन योजना का उल्लेख करते हुए कहा है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी होते तो उनको संतुष्टि मिलती। क्योंकि अब केंद्र से जो पैसा भेजा जाता है वह लोगों के खातों में पूरा का पूरा 100 पैसे पहुंचता है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी की निंदा करना नहीं है। भ्रष्टाचार को खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन सिस्टम में बदलाव से इसे न्यूनतम जरूर किया जा सकता है। यही केंद्र सरकार ने किया है। वे शुक्रवार को लविवि में स्व. प्रमिला श्रीवास्तव मेमोरियल फाउंडेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

विरोधी कुछ भी कहें, लेकिन कटुता न फैलाएं
उन्होंने कहा कि महंगाई सिर्फ भारत में नहीं है, बल्कि कोविड के बाद सभी देश इससे प्रभावित हुए हैं। लेकिन भारत सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। 2021-22 में भारत ने 418 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया है, जो कभी नहीं हुआ।  इसी वर्ष 184 बिलियन डॉलर का निवेश भी हुआ है। विरोधी कुछ भी कहें, लेकिन कटुता न फैलाएं। देश की अर्थव्यवस्था आज थ्री ट्रिलियन डॉलर की हो गई है। पहले भारत बोलता था तो लोग गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन आज कान खोलकर सुनते हैं। 2047 में जब आजादी का अमृत काल होगा तो भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने स्वाभिमान पर चोट की तो हर तरह से निपटने को तैयार
राजनाथ ने कहा कि आज हम ताकतवर देश की श्रेणी में हैं। अगर हमारे स्वाभिमान पर चोट की गई तो हर तरह से निपटने को तैयार हैं। हमने न कभी किसी पर आक्रमण किया, न ही किसी की जमीन कब्जाई। लेकिन किसी ने गड़बड़ी की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जो कुछ हुआ मैं उसकी चर्चा नहीं करना चाहता, लेकिन आतंकवादी छिपकर लड़ते हैं। उरी और पुलवामा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने उनकी जमीन पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की। इंडो-चाइना बॉर्डर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है। इस पर बहुत लोग भ्रम पैदा करते हैं, लेकिन मर्यादाएं नहीं टूटनी चाहिए। देश आश्वस्त रहे कि हमारी एक-एक इंच जमीन सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed