{"_id":"61a05b87602cf1301f3844bb","slug":"rajnath-singh-disclosed-know-what-pm-modi-said-a-few-days-ago-by-placing-his-hand-on-yogi-s-shoulder","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह ने किया खुलासा : जानिए कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने योगी के कंधे पर हाथ रखकर क्या कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह ने किया खुलासा : जानिए कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने योगी के कंधे पर हाथ रखकर क्या कहा...
Fri, 26 Nov 2021 09:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Nov 2021 09:29 AM IST
सार
सीतापुर में राजनाथ सिंह के करीब 41 मिनट के भाषण में देश से लेकर प्रदेश तक की बात की। सधे शब्दों में सबको साधने की कोशिश की। नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की बात कर उनमें जोश भरा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिन गुरुवार...। स्थान ग्रास फार्म। घड़ी की सुइयां दोपहर के 1:54 बजा रहीं थीं। इस बीच ग्राउंड पर कार्यकर्ताओं की मौजूद भीड़ को जिस शख्स का इंतजार था, उनके बोलते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हम बात कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की। उनके भाषण की शुरुआत होते ही हर कोई उन्हें सुनने को लालायित दिखा। करीब 41 मिनट के भाषण में देश से लेकर प्रदेश तक की बात की। सधे शब्दों में सबको साधने की कोशिश की। नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की बात कर उनमें जोश भरा।
विज्ञापन
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से लेकर प्रदेश के विकास की बात की। कृषि कानूनों की वापसी की बात कर महर्षि दधीचि की धरती से किसानों को साधने की कोशिश की। नैमिष के जिक्र के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए सीतापुर की ख्याति देश-विदेश तक में बताकर यहां के लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया। राम भक्तों पर सपा सरकार द्वारा गोलियां चलवाने का बयान देकर इस वर्ग को भी साधने की कोशिश की। दोपहर 1:54 बजे से शुरू हुआ रक्षा मंत्री का भाषण दोपहर 2:35 बजे खत्म हुआ। राजनाथ सिंह हर बड़े मुद्दे पर बेबाकी से बोले। विपक्षियों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारियों को दी नसीहत
यूपी की सत्ता संभाल चुके राजनाथ सिंह को बखूबी पता है कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि जिलाध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारी बूथ कार्यकर्ताओं के पास जरूर जाएं। उनके साथ बैठकें करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
किसानों के लिए खुलवा दिया था सीएम आवास
किसान आंदोलन के अगुवाकार भाकियू मुखिया राकेश टिकैत हैं। ऐसे में रक्षा मंत्री ने अपने भाषण में राकेश टिकैत के पिता का जिक्र कर कहीं न कहीं एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की। कहा कि जब वे सीएम थे, उस समय आठ से 10 किसान सीएम आवास पर आ रहे थे। पुलिस अफसरों ने कहा कि वे किसानों को नहीं जाने देंगे, लेकिन मुझे जब इसकी जानकारी हुई तो मैंने सीएम आवास का गेट खुलवा दिया था। किसानों के आने पर मैं उनसे मिला। उनका अभिनंदन किया। भाजपा ऐसी ही पार्टी है।
योगी जी, धड़ाधड़ करते रहिए बैटिंग
अभी हाल ही में यूपी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएम योगी के कंधों पर हाथ रखकर बातचीत करते हुए वायरल हुई तस्वीर को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि इस तस्वीर को देखकर लोग कह रहे हैं कि मोदी, योगी से क्या कह रहे हैं... राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी, योगी से कह रहे थे कि योगी जी बैटिंग करते जाइए, अच्छे खिलाड़ी की तरह। धड़, धड़ाधड़, धड़.... बल्लेबाजी करिए।