फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath says, we will change lucknow

राजनाथ बोले, चिंता न करें लखनऊ को बदल देंगे

Tue, 22 Apr 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Apr 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
rajnath says, we will change lucknow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में आयोजित जनसभा में लखनऊ के विकास का वादा किया और कहा कि हम लखनऊ को बदल कर रख देंगे।

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा है कि राजधानीवासियों ने उन्हें सांसद बनाया तो उन्हें विकास की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

वजह, पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। ऐसी लहर आज तक कभी नहीं देखी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अगली सरकार बननी तय है।

फिर जब सरकार बनेगी तो कोई मंत्री होगा या प्रधानमंत्री, धीरे से भी कहूंगा तो मेरी बात जरूर सुनेगा। आप लोगों ने कम से कम मेरी इतनी औकात तो बना ही दी है।

विज्ञापन

मोदी जो बोलते हैं करके दिखाते हैं

rajnath says, we will change lucknow

यहां मुंशीपुलिया और त्रिवेणीनगर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ ने यह कहते हुए किसी तरह के वादे से इन्कार किया कि देश में आजादी के बाद से झूठे वादे करते-करते नेताओं की विश्वसनीयता का संकट पैदा कर दिया।

ऐसे में वह कोई गलत या झूठा वादा करने की जगह केवल इतना कहना चाहते हैं कि सांसद बनने के चार महीने के भीतर लखनऊ के विकास की एक मुकम्मल कार्ययोजना बनवाएंगे।

इसके बाद चाहे जिस मंत्रालय से जुड़ा काम होगा, पूरी ताकत से लगकर करवाऊंगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी में यह बड़ा गुण है कि वह जल्दी बोलते नहीं, और जो बोलते हैं, उसे करके दिखाते हैं।

कांग्रेस पर बरसे

rajnath says, we will change lucknow

राजनाथ सिंह ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल की उपलब्धियों का विस्तार से हवाला देते हुए कांग्रेस के दस वर्ष के शासनकाल की खूब खबर ली।

उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी की तरफदारी कर देश को उल्लू बनाने के बयान पर पलटवार भी किया।

सिंह ने कहा कि राहुल कहते हैं कि मोदी की प्रशंसा कर देश को उल्लू बनाया जा रहा है। पर वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वह मोदी की तारीफ केवल भाजपा अध्यक्ष के नाते नहीं करते।

राजीव गांधी फाउंडेशन व अमेरिकी रिसर्च कमेटी ने मोदी के विकास मॉडल की तारीफ की है, इसलिए तारीफ करते हैं। फांउडेशन की सर्वेसर्वा तो उनकी मां सोनिया गांधी ही हैं।

विज्ञापन

गुजरात का मान बढ़ाया

rajnath says, we will change lucknow

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रचारित करती है कि मोदी आएंगे तो देश बंट जाएगा। पर जिसने इतने दिन के शासन से गुजरात नहीं बांटा, देश-दुनिया में गुजरात का मान बढ़ाया, वह देश क्या बांटेगा?

उन्होंने कहा कि देश बांटने की राजनीति कांग्रेस कर रही है। गांधी चीखते रहे पर कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश के दो टुकड़े कर दिए।

बीजेपी नफरत की राजनीति नहीं करती। मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो देश अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा प्राप्त करेगा।

गौरतलब है कि देश भर में आयोजित होने वाली रैलियों में राहुल गांधी भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।

सपा पर हमला किया

rajnath says, we will change lucknow

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज खत्म हो गया है।

जगह-जगह सपा केलोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज है।

वह राजधानी में त्रिवेणीनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

सरकार कानून व नैतिक बल से चलती है। पर यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed