फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath listed the achievements, intellectuals told the next needs.

Lucknow News: राजनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां, प्रबुद्धजनों ने बताईं अगली जरूरतें

Mon, 08 Jun 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rajnath listed the achievements, intellectuals told the next needs.
कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 
लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को आयोजित प्रबुद्धजन संवाद में शहर के विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया, वहीं प्रबुद्ध नागरिकों ने लखनऊ के विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें उनके समक्ष रखीं। इनमें अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा, वंदे भारत ट्रेन संचालन, मेट्रो नेटवर्क विस्तार और सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ तेजी से रक्षा उत्पादन और अनुसंधान के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना और डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के विस्तार से युवाओं को शोध और नवाचार के अभूतपूर्व अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों का भी उल्लेख किया। ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए बनाई गई रिंग रोड, राज्य की मजबूत कानून-व्यवस्था और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त संवाद में हरित विकास, पौधरोपण और अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध अंडरपास के लिए जताया आभार
संवाद के दौरान प्रबुद्ध नागरिकों ने आलमबाग स्थित अवध अंडरपास के निर्माण के लिए रक्षामंत्री का आभार जताया, जिससे क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता भी रेखांकित की। कार्यक्रम में मौजूद सिख समाज के प्रतिनिधियों ने लखनऊ से अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा और वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे दोनों शहरों के बीच यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी। साथ ही सिख समाज के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए एक स्थायी सांस्कृतिक केंद्र या सभास्थल विकसित करने का सुझाव भी दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 

कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 

कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 

कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 

कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 

कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 

कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 

कार्यक्रम को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। साथ में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed