फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajkiya nirmar nigam general manager posted in varanasi died in road accident in lucknow

वाराणसी में तैनात राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत

Mon, 24 Jun 2019 07:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 24 Jun 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
rajkiya nirmar nigam general manager posted in varanasi died in road accident in lucknow
एसके तायल - फोटो : amar ujala

वाराणसी में तैनात राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक एसके तायल की सोमवार को लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि हादसे मोहनलालगंज के गौरा गांव में हुआ। सड़क हादसा सड़क हादसे में महाप्रबंधक की कार ट्रक से टकरा गई। इसमें  महाप्रबंधक व ड्राइवर की मौत हो गई जबकि महाप्रबंधक की पत्नी गंभीर रूप से संगीता घायल हो गईं। 

विज्ञापन


महाप्रबंधक एसके तायल उप मुख्यमंत्री की 3:00 बजे होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होने आ रहे थे। दुर्घटना दिन में 11.30 बजे के आसपास हुई। हादस के बाद उनकी पत्नी व एक कर्मचारी को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बताया गया कि महाप्रबंधक की कार ने सड़क पर खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। फिलहाल महाप्रबंधक की पत्नी की सर्जरी चल रही है। ट्रॉमा सेंटर के सर्जरी विभाग में उन्हें सीपीआर भी दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक एसके तायल और वाहन चालक जय नारायण के सड़क हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि एसके तायल एक योग्य और कर्मठ अधिकारी थे। उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed