फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajeswar singh won sarojninagar seat

चौथे राउंड तक नजर आए अभिषेक उसके बाद न केवल वोटों की बढ़त मतगणना स्थल से भी हो गए गायब

Fri, 11 Mar 2022 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:46 AM IST
विज्ञापन
rajeswar singh won sarojninagar seat
सरोजनीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा को 56,186 मतों के अंतर से हराया। राजेश्वर सिंह को कुल 1,60,626 मत मिले जबकि अभिषेक मिश्रा को 1,04,440 वोट ही मिले। चार राउंड के बाद ही अपनी हार को भांपकर अभिषेक मिश्रा मतगणना स्थल से निकल गए।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होने के बाद पहले चार राउंड तक तो सपा प्रत्याशी अभिषेकमिश्रा ने बढ़त हासिल की। शुरूआती बढ़त से वे काफी उत्साहित भी दिखे। वे करीब 9:30 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचे। उत्साह में वे बार-बार मतगणना कक्ष के अंदर-बाहर आ-जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें टोका तो कुछ देर विवाद भी हुआ। इस दौरान उन्होंने अपनी और प्रदेश में पार्टी की जीत का दावा भी कर डाला। पहले राउंड में जहां अभिषेक को 3414 वोट मिले थे, वहीं राजेश्वर को 2208 वोट ही मिले। दूसरे राउंड में अभिषेक 3078 वोट पाकर राजेश्वर से 2684 वोट से आगे दिखे। यही स्थिति तीसरे और चौथे राउंड में भी दिखी, लेकिन अभिषेक की बढ़त का अंतर कम होने लगा। चौथे राउंड के बाद अभिषेक को 11976 मत मिले तो राजेश्वर को 11233 वोट मिले। पांचवें राउंड के बाद राजेश्वर सिंह ने जो बढ़त की रफ्तार पकड़ी तो वह अंतिम 44 राउंड तक बरकरार रही। चौथे राउंड के बाद जैसे ही राजेश्वर को बढ़त मिली अभिषेक ने उस दौरान जारी मतगणना राउंड में राजेश्वर की बढ़त के अंतर को भांप लिया और वहां से तुरंत निकल लिए। उसके बाद वे फिर नहीं दिखे। जैसे-जैसे राउंड पार होते रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जोश बढ़ता गया और सपा समर्थक एक-एक करके खिसकते गए।
विज्ञापन

स्वाति सिंह को लेकर थी नाराजगी
क्षेत्र से विधायक रहीं राज्यमंत्री स्वाति सिंह के प्रति क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी तो थी, लेकिन इस बार प्रत्याशी बदले जाने पर वह काफी हद तक दूर हो गई। जनता ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी पर भरोसा कायम रखते हुए पहले से ज्यादा मतों से जीत दिलाई। जबकि वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी स्वाति सिंह ने 34179 मतों से जीत हासिल की थी। उनको कुल 1,08,506 मत मिले थे और सपा प्रत्याशी अनुराग यादव को 74327 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed