{"_id":"b0364588683153bcbd1442c1a4761d20","slug":"rajendra-choudhari-comments-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'झूठी कहानियों से हरिश्चंद्र नहीं हो जाएंगे मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'झूठी कहानियों से हरिश्चंद्र नहीं हो जाएंगे मोदी'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jan 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दावा किया कि वाराणसी में सपा की महारैली में जनसैलाब के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रैली में बहुत भीड़ थी। और यह सपा के लिए अच्छी बात है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की गोरखपुर रैली को बहुत पीछे छोड़ने से साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश में हवा का रुख क्या है? लोग क्या चाहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हिटलर के प्रचार मंत्री गोयबल्स की तरह झूठी कहानियां गढ़कर मोदी हरिश्चंद्र नहीं बन जाएंगे।
पढ़ें- वोट बैंक के लिए मोदी-मुलायम में चले ‘खूनी बाण’
बताते चलें कि गुरुवार को सपा की वाराणसी में रैली थी वहीं नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में जनसभा की थी। दोनों ही दिग्गज नेताओं में कई जुबानी तीर भी चले।
सपा ने मोदी को खूनी और कत्लेआम करार दिया, वहीं नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेताजी में यह हैसियत नहीं कि वह यूपी को गुजरात बना दें। उन्होंने कहा कि यूपी को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए।
विज्ञापन