{"_id":"2a8143f96b3ca704c6e164bde638233e","slug":"rajendra-chaudhary-told-about-lokpal-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल बिल जनता को भरमाने की कोशिश: चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपाल बिल जनता को भरमाने की कोशिश: चौधरी
राजेंद्र चौधरी/लखनऊ
Updated Fri, 20 Dec 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने लोकपाल बिल को जनता को भरमाने की कोशिश करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा शुरू से ही सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करती रही है।
चौधरी ने कहा कि संसद में पारित लोकपाल बिल कांग्रेस की चुनाव से पहले जनता को भरमाने की ऐसी कोशिश है जिसमें बसपा और भाजपा भी शामिल है।
इनकी तिकड़ी मिलीभगत की राजनीति करती रही हैं। सपा ने लोकपाल बिल का विरोध तार्किक आधार पर किया है।
न्यायिक प्रणाली में जब तक दोष सिद्ध न हो जाए व्यक्ति को निर्दोष माना जाता है। इस कानून में प्रधानमंत्री से लेकर नीचे तक के अधिकारी के खिलाफ शिकायतें की जा सकेंगी।
उन्हें एसपी या डीएसपी स्तर के अधिकारी के सामने उपस्थित होकर बयान देना होगा। लोकपाल विधयेक की व्यवस्था से प्रशासन तंत्र पूरी तरह पंगु और असहाय हो जाएगा। अधिकारी फाइल पर निर्णय लेने में हिचकेंगे।
विज्ञापन