{"_id":"64c340c90ecd7edbef036ef5","slug":"rajdhni-express-buses-fair-will-be-low-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajdhani Express Bus: राजधानी एक्सप्रेस बसों का किराया कम करने की तैयारी, नहीं मिल रहे हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajdhani Express Bus: राजधानी एक्सप्रेस बसों का किराया कम करने की तैयारी, नहीं मिल रहे हैं यात्री
Fri, 28 Jul 2023 09:49 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:49 AM IST
सार
राजधानी एक्सप्रेस बसों का किराया अन्य बसों के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा है। इससे यात्री इन बसों में सफर करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम यात्री मिलने से राजधानी एक्सप्रेस बस सेवाओं का किराया कम करने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव दिया गया है, जिस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। अभी इन बसों का लोड फैक्टर 40 प्रतिशत तक है।
विज्ञापन
राजधानी बस सेवाएं परिवहन निगम के लिए फायदे का सौदा साबित नहीं हो पा रही हैं। इन बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है। इससे यात्री इसमें सफर करने से कतरा रहे हैं। इसे देखते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक से राजधानी बस सेवाओं का किराया कम करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, सोनिया को लेकर सस्पेंस बरकरार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के भाजपा सांसदों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, जमीनी फीडबैक लेंगे
सूत्र बताते हैं कि एमडी ने इस पर विचार का आश्वासन दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में राजधानी बस सेवाओं का किराया भी साधारण बसों से कुछ ज्यादा या फिर बराबर हो सकता है। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक के समक्ष चित्रकूट रीजन की तरफ से राजधानी बस सेवाओं का किराया कम करने का सुझाव रखा गया था। लोड फैक्टर कम होने से ऐसा करना पड़ेगा।