फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajbhar's attack on Akhilesh: SP promoted only one caste

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर हमला: सपा ने केवल एक जाति को ही आगे बढ़ाया, पीडीए सिर्फ छलावा

Mon, 21 Aug 2023 07:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सपा समाप्ति की कगार पर खड़ी है। हालांकि उन्होंने अखिलेश की जाति पर दिए गए अपने बयान का खंडन किया है। 

विज्ञापन
Rajbhar's attack on Akhilesh: SP promoted only one caste
एक समय बेहद करीब रहे राजभर और अखिलेश अब एक-दूजे पर हमले कर रहे हैं। - फोटो : ANI

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष द्वारा बनाया गया पीडीए सिर्फ छलावा है । चार बार सत्ता संभालने वाली सपा ने सिर्फ अपने स्वजातीय लोगों को ही आगे बढ़ाने का काम किया है। इसलिए समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी होने के कगार पर पहुंच चुकी है । उन्होंने कहा कि सपा के नेता हमेशा से पिछड़ों, दलितों और वंचितों को ठगने का ही काम किया है। उनके उत्थान के लिए कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन


राजभर सोमवार को लखनऊ के रवीन्द्रालय में आयोजित सुभासपा के प्रांतीय संगठन की समीक्षा कर रहे थे। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि सुभासपा के संघर्षों का परिणाम है कि एनडीए सरकार पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार देने के लिए रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को स्वीकृति देते हुए उसे जल्द लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जब से सुभासपा एनडीए में शामिल हुई है तभी से सपा अध्यक्ष को हार का डर सताने लगा है। सपा की बौखलाहट की झलक अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं बयानों में साफ दिख रहा है। ओम प्रकाश ने कहा कि सपा हमेशा से पिछडें, दलित, अल्पसंख्यकों को ठगती आयी है।
विज्ञापन


इस मौके पर सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि जिस प्रकार से सुभासपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को 49 सीटों से 125 सीटों पर पहुंचाने का काम किया था, अब वही सुभासपा भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में सपा का सुपड़ा साफ करेगी। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों को भी लोकसभा चुनाव में एनडीए के जीताने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान का किया खंडन 

ओम प्रकार राजभर ने अपने उस बयान का खंडन किया जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव की जाति पर निजी हमला किया था। टीवी चैनलों में ऐसी खबर चलाई गई कि राजभर ने कहा है कि इस जाति के लोगों को एक समय विशेष पर ही बुद्वि आती है। अपने इस बयान का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि हमने जो कहा है वह पूर्वांचल की पुरानी कहावत है। मैं व्यक्तिगत बातचीत में वाराणसी की एक घटना के संबंध में किसी से फोन पर बात कर रहा रहा था। जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर चला दिया। इसमें में मैंने किसी का नाम नहीं लिया। ना ही मैंने अखिलेश पर कोई निजी टिप्पणी की है। 

पूर्व में सदस्यता लेने वालों को मिली अहम जिम्मेदारी

इस मौके पर सुभासपा अध्यक्ष ने पूर्व में पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों को संगठन में अहम जिम्मेदारी भी सौंपी। पूर्व आईपीएस अधिकारी सर्वेश राणा को राष्ट्रीय सचिव. रूद्र राजन राजभर को प्रदेश प्रभारी युवा मंच, राजू द्विवेदी को प्रभारी बुन्देलखंड, धर्मेन्द्र सिंह चौहान को मंडल महासचिव प्रयागराज, गुड्डू बिन्द, गजराज राजभर, मनोज कुमार गुप्ता व दिग्विजय सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, विजय प्रताप पाण्डेय, भूपेन्द्र कुमार धरिकार, सत्रुधन बिन्द को प्रदेश महासचिव युवा मंच बनाया है। जबकि रामबचन विश्वकर्मा, राहुल कुमार राव, हरिओम राजभर, राजाराम पासवान, संजय चौरसिया, दीपू बिन्द व दयाशंकर राजभर प्रदेश सचिव युवा मंच बनाया गया है। इनके अलावा विजय कुमार राव को प्रदेश प्रवक्ता युवा मंच और जगरनाथ गोंड को प्रदेश सलाहकार युवा मंच बनाया गया है।


पूर्व आईपीएस समेत कई लोगों ने ली सदस्यता

इस मौके पर पूर्व आईपीएस अधिकारी कुश सौरभ पासवान सहित 66 लोगों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की । इनमें ज्यादातर लोगो सपा और बसपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी अध्यक्ष ने सभी नए लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed