राजा भैया के ट्वीट से हलचल- 'मैं अखिलेश यादव के साथ, बसपा के साथ नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चल रहा मतदान के बीच राजा भइया के एक ट्वीट ने हलचल मचा दी है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, “न मैं बदला हूं, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, ‘मैं अखिलेश जी के साथ हूं,’ का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूं.”।
न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, ‘मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,’ का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ।
— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) March 23, 2018विज्ञापन
इससे साफ है कि मायावती सरकार में उनके साथ जो व्यवहार हुआ, वह उसे भूले नहीं हैं और शायद उसी का बदला ले रहे हैं।
राजा भैया दोपहर दो बजे के बाद वोट डालने पहुंचे। इससे पहले ये कहा जाता रहा कि वह पूजा में बैठे हैं और इसमें उन्हें समय लगेगा। उनके साथ ही बाबागंज के निर्दलीय विधायक विनोद सरोज भी हैं।
माया सरकार में ऐसा हुआ था व्यवहार
बता दें कि बसपा सरकार में राजा भैया और उनके पिता उदय प्रताप सिंह का खूब उत्पीड़न हुआ था। आतंकवाद निरोधकर कानून पोटा सहित कई मामले में केस दर्ज हुए थे। उनके घर से तमाम पैसे और जेवरात तक पुलिस ने जब्त कर लिए थे। मायावती ने पिता-पुत्र को जेल भी भिजवा दिया था। अब शायद उसी उत्पीड़न का बदला राजाय भैया ले रहे हैं।