फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain with strong wind, crop gets wet

Lucknow News: तेज हवा के साथ बारिश, फसल भीगी

Wed, 10 Apr 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rain with strong wind, crop gets wet
रायबरेली। जिले में मंगलवार को तेज हवा के साथ महराजगंज क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। बारिश से जहां गेहूं फसल भीग गई, वहीं हवा चलने के कारण खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल गिर गई। देर रात तक आसमान में बदली छाई रही। तेज बारिश होने की आशंका बनी है। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से जिले के करीब पांच लाख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं।
विज्ञापन


इस बार जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की बोआई की गई है। अब फसल पक चुकी हुई और किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई भी शुरू कर दी है। इधर, तल्ख भरी धूप हो रही थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। जिलेभर में तेज हवा चली।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे महराजगंज, हलोर व आसपास के इलाकों के रहने वाले किसानों के चेहरे मायूस हो गए। किसान गंगासागर पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, संत कुमार चौधरी, सिकंदर सिंह, सुशील शुक्ला, शीतला प्रसाद मिश्र का कहना है कि हल्की बारिश में ही गेहूं की फसल भीग गई है। अब मड़ाई का कार्य एक दो दिन के लिए प्रभावित हो गया है। यदि तेज बारिश होती तो और नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सदर, ऊंचाहार, जगतपुर, गदागंज, सलोन, खीरों आदि क्षेत्रों में हवा चलने के कारण खेतों में कटी पड़ी गेहूूं की फसल गिर गई। आसमान में बदली होने से तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।


किसान गेहूं की कटाई जल्द कर लें : अजय
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय एवं मौसम अनुसंधान के तकनीकी विशेषज्ञ अजय मिश्रा का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है। आगे बारिश होने की संभावना है। इसलिए किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य जल्द कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed